जौनपुर

पुल के नीचे गिरी कार, पति की मौत, पत्नी व दो बच्चे घायल

पीछे से आ रही कंटेनर भी कार पर जा गिरी, जेसीबी से हटाया गया लखनऊ से वाराणसी जाते समय धनियामऊ पुल पर हुआ हादसा
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2017, 9:35 AM IST
road accident
सड़क हादसा

जौनपुर. जिले में एक और भीषण सड़क हुआ। हादसे में पति की मौत हो गई जबकि पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। वाराणसी की ओर जा रही तेज रफ्तार कार रविवार की रात बक्शा थानांतर्गत धनियामऊ पुल के नीचे गिर गई। पीछे से आ रहा एक कंटेनर भी उसी के ऊपर जा गिरा। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि महिला और दो बच्चे घायल हो गए। खबर लगते ही पुलिस टीम ने जेसीबी से कंटेनर को कार पर से हटाया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। कंटेनर चालक और खलासी फरार हो गए।

वाराणसी नाटी इमली के रहने वाले शरद कुमार पत्नी प्रगति, सात वर्षीय बेटे सोदा व 4 वर्षीय बेटी शामली के साथ देर रात लखनऊ से कार द्वारा घर जा रहे थे। कार को शरद ही चला रहे थे। उनके पीछे ही एक कंटेनर भी आ रहा था। कार जैसे ही धनियामऊ पुल के पास पहुंची वे पुल और मोड़ नहीं देख सके। जिससे कार सीधे पुल के नीचे चली गई। कंटेनर भी कार का पीछा करते हुए पुल के नीचे उसी के ऊपर जा गिरी।

हादसा होते ही वहां चीख पुकार मच गई। कंटेनर का चालक व खलासी निकल कर फरार हो गए। कार सवार उसी में फंसे रहे। उधर से गुजर रहे एक व्यक्ति की नजर पड़ी तो उसने चौकी इंचार्ज आफरोज आलम को सूचना दी। खबर लगते ही वहां टीम पहुंच गई। दो जेसीबी मशीन लगा कर कंटेनर को कार के उपर से हटाया गया।

बुरी तरह से जख्मी महिला और बच्चांे को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। तब तक खबर पाकर एएसपी ग्रामीण संजय राय भी वहां पहुंच गए। काफी प्रयास के बाद शरद कुमार को वाहन से बाहर निकाल कर पीएचसी भेजा गया लेकिन चिकित्सकों ने वहां मृत घोषित कर दिया।

Published on:
Also Read
View All