जौनपुर

यूपी के जौनपुर में खौलते दूध में गिर गया बच्चा

जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र के नाऊपुर गांव में खौलते दूध में गिर जाने से एक ढाई साल का बच्चा
2 min read
• •
Updated: 28 Dec 2017, 1:54 PM IST
child fall down in hot milk mother was busy
यूपी के जौनपुर में खौलते दूध में गिर गया बच्चा

जौनपुर. जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र के नाऊपुर गांव में खौलते दूध में गिर जाने से एक ढाई साल का बच्चा बुरी तरह झुलस गया। मां घर के कामों में व्यस्त थी। जिससे ध्यान बट गया और मासूम खौलते धूध में जा गिरा। बता दें कि, नाऊपुर निवासी महेंद्र पाठक का ढाई वर्षीय पुत्र वैभव घर के आंगन में खेलते हुए बगल में दुधाड़ी में रखे खौलेतें दूध में जा गिरा। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिजन दौड़कर बच्चे को बाहर निकाला। उपचार के लिए थानागद्दी बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया है।

यह भी पढ़ें-

कुएं में गिरे अधेड़ की जान बचाई
जलालपुर क्षेत्र के मेघपुर गांव में मोनोब्लॉक का पाइप कसने हेतु 35 फुट गहरे पुराने कुएं में उतरे 54 वर्षीय राजीव कुमार सिंह पाइप कसकर वापस जैसे ही बाहरी सतह पर आए कि उनका पांव फिसल गया। जिसके चलते वे कुएं में गिर कर अचेत हो गए। उनके कुंए में गिरने की वजह से तेज आवाज सुन राधेश्याम प्रजापति पुत्र बच्चन प्रजापति एवं धर्मेंद्र प्रजापति पुत्र राजबली प्रजापति कुए में उतर कर कुंए में राजीव कुमार की जान बचाई।

कुएं के मालिक संजीव सिंह गोपू सहित तमाम ग्रामीणों ने उन दोनों जांबाज युवकों को शाबाशी दिया। शोर सुनकर के दौड़े पूरे ग्राम के अशोक, राजेश, महेंद्र प्रजापति आदि लोगों ने उन साहस युवकों की भरपूर सराहना किया। कुंए में गिरने से घायल हुए पप्पू सिंह का उपचार निजी नर्सिंग होम में चल रहा है।

यह भी पढ़े-

युवक ने फांसी लगाकर दी जान
जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र के खर्गसेनपुर गांव में बुधवार को तड़के अमरूद के पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर युवक ने अपनी जान दे दिया। बता दें कि, उक्त गांव निवासी 35 वर्षीय जूनियर सिंह पुत्र मर्याद सिंह ने घर के सामने बगीचे में अमरूद के पेड़ से रस्सी के सहारे झूलकर आत्महत्या कर लिया। युवक के आत्महत्या करने का कारण पता नहीं चल सका। परिजनों ने जानकारी होने पर युवक का दाहसंस्कार कर दिया।

input- जावेद अहमद

Published on:
Also Read
View All