जौनपुर

बसपा को दिया वोट तो भाजपाईयों ने दलितों को घेर कर पीटा

हमले में घायल लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 May 2019, 4:23 PM IST
Dalit brutally beaten
दलित की बेरहमी से पिटाई

जौनपुर. लोकसभा चुनाव में बसपा को वोट देना दलित परिवार को महंगा पड़ा। बसपा को वोट दिये जाने से नाराज दबंगों ने दलित परिवार की जमकर पिटाई कर दी। दलितों का आरोप है कि हाथी के निशान वाला बटन दबाने पर गुस्साए दबंगों ने लाठी से मारपीट कर अधमरा कर दिया। हमले में घायल लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बरैया कांजी गांव में दो सगे भाईयों को गांव के कुछ दबंगों ने दोनों को घेर लिया। पूछा कि किस पार्टी को मतदान किया है। दोनों ने जैसे ही हाथी के निशान की बात कही दबंगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। पीटे जाने पर दोनों ने शोर मचाया तो चीख सुन कर परिवार वाले दौड़े। विरोध और बचाव करने पर दबंगों ने उन पर भी हमला कर दिया । इस मारपीट में दो दोनों भाइयों समेत 6 लोग घायल हो गये । दबंग मारपीट के बाद मौके से फरार हो गये तो गांव वालों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया ।

परिजन का आरोप है कि दबंगों ने भाजपा को वोट देने को कहा था, पर उनलोगों ने उनकी बात नहीं मानी, जिसके बाद उन पर हमला किया गया। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी । घायलों से मारपीट के बारे में पूछताछ की गई। पुलिस की मानें तो दोनों भाई शौच के लिए गये हुए थे, गांव के कुछ लोगों से मारपीट हुई है । मामला दर्ज कर जांच की जा रही है । मामले की सच्चाई तो जांच के बाद ही सामने आएगी।

BY- JAVED AHMED

Published on:
Also Read
View All