जौनपुर

डॉक्टर बना हैवान! अस्पताल में ही कर डाला साथी के साथ मिलकर महिला स्वास्थ्यकर्मी का रेप

Crime News: अस्पताल में डॉक्टर ने साथी के साथ मिलकर महिला स्वास्थ्यकर्मी का रेप कर डाला। महिला स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी पर तैनात थी। अस्पताल में किसी के ना होने का फायदा उठाकर डॉक्टर और उसके मित्र ने वारदात को अंजाम दिया।

less than 1 minute read
Feb 12, 2026
डॉक्टर ने साथी के साथ मिलकर महिला स्वास्थ्यकर्मी का किया रेप। फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज

Crime News: धरती के भगवान कहे जाने वाले एक डॉक्टर ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं। एक डॉक्टर ने अपने साथी के साथ मिलकर अपने ही अस्पताल में कार्यरत एक महिला स्वास्थ्यकर्मी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। पीड़िता की तरफ से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को उसके साथी संग गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें

‘धर्म को बचाना है तो कट्टर बनना सीखो, इस्लाम कबूल नहीं किया तो….’, कट्टरपंथी बात करने वाले युवकों का वीडियो वायरल

Crime News in Hindi: डॉक्टर ने किया महिला स्वास्थ्यकर्मी के साथ रेप

घटना 2 दिन पूर्व की बताई जा रही है। बदलापुर इलाके में स्थित एक निजी अस्पताल में डॉक्टर सरोज कुमार यादव ने अपने साथी प्रिंस तिवारी ऊर्फ बच्ची के साथ मिलकर अपने ही अस्पताल में कार्यरत महिला स्वास्थ्यकर्मी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि महिला स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी पर तैनात थी। अस्पताल में किसी के ना होने का फायदा उठाकर डॉक्टर और उसके मित्र ने वारदात को अंजाम दिया।

UP News in Hindi: घटना के बाद आरोपी मौके से फरार

आरोपी सरोज कुमार यादव और प्रिंस तिवारी घटना के बाद मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता ने पूरी बात अपने परिजनों को बताई और बदलापुर पुलिस को तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जिला अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल करवाया और दोनों आरोपियों को संग्राम बालिका इंटर कॉलेज के पास से गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है।

UP Crime News in Hindi: मामले में पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस के मुताबिक, 2 दिन पूर्व पीड़िता अपने परिजनों संग थाने पहुंची थी और पुलिस को लिखित तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद बदलापुर थाने में विभिन्न धाराओं समेत एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें

‘आज तक ना तो मुझे पति का प्यार मिला और ना ही…’, फूट-फूटकर रो पड़ीं भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति

Also Read
View All

अगली खबर