जौनपुर

रेलवे लाइन के किनारे से बरामद हुए 53 गैस सिलिंडर, पूर्ति विभाग ने किया जब्त, हिरासत में एक शख्स

जौनपुर में रेलवे लाइन के किनारे से 53 घरेलु गैस सिलिंडर बरामद हुए हैं। इस दौरान एक शख्स को हिरासत में लिया गया है। आरोपी कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया...

less than 1 minute read
Mar 16, 2026

जौनपुर: गौराबादशाहपुर इलाके से रेलवे लाइन के किनारे से 53 गैस सिलिंडर बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि इन्हें अवैध रूप से भंडारण किया गया था। इसके बाद जिला पूर्ति विभाग ने कार्रवाई करते हुए इन्हे बरामद किया है। इस दौरान डॉक्यूमेंट ना दिखाने पर एक शख्स को हिरासत में लिया गया है। रेलवे लाइन के किनारे मिले सिलेंडर रेल प्रशासन के सुरक्षा व्यवस्था के ऊपर भी सवाल खड़े करते हैं।

रेलवे लाइन के किनारे से मिला सिलिंडर

जानकारी के मुताबिक, गौराबादशाहपुर के गोपालपुर गांव के पास स्थित एक रेलवे फाटक के पास जलपान की दुकान है। जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही को सूचना मिली थी की दुकान के पीछे भारी मात्रा में गैस सिलिंडर उपलब्ध हैं, जिसके बाद टीम ने छापेमारी की। इस दौरान जिला पूर्ति विभाग को 53 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद हुए।

16 सिलिंडर भरे हुए मिले

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि बरामद किए गए सिलिंडरों में से 16 भरे हुए हैं, जबकि 37 सिलेंडर खाली हैं। इस दौरान दुकानदार के पास से कोई वैध दस्तावेज भी नहीं मिला है, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। आरोपी दुकानदार को पुलिस को सौंप दिया गया है। अगर वह पूछताछ में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करेगा तो उसे छोड़ दिया जाएगा। फिलहाल सिलिंडर को जप्त कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि जहां से सिलिंडर बरामद हुआ है वहां से रेलवे लाइन की दूरी करीब 20 फिट है। इसके बाद रेल प्रशासन पर भी सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। जिस तरह से सिलिंडरों का भंडारण किया गया था, कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। अवैध रूप से रखें इन सिलिंडरों को नियम के विपरीत छुपाया गया था और हल्की सी चिंगारी से भी हादसा हो सकता था।

Updated on:
16 Mar 2026 06:44 pm
Published on:
16 Mar 2026 06:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर