जौनपुर

जौनपुर के होटल में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियों की मदद से पाया गया काबू, शॉर्ट सर्किट बताई गई वजह

जौनपुर के एक होटल में आग लग गई। बताया जा रहा है कि होटल के बाहरी परिसर में शॉर्ट सर्किट हुआ और इस दौरान आग लग गई। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया...

less than 1 minute read
Mar 05, 2026
pc-patrika

जौनपुर: नगर के वाजिदपुर तिराहे के पास स्थित एक होटल में आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी और परिसर से धुआं उठता देख लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

जानकारी के मुताबिक, वाजिदपुर तिराहे के पास स्थित उत्सव मोटल होटल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। होटल परिसर से धुआं उठता देख कर्मचारियों ने और आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके साथ ही होटल में मौजूद आग बुझाने के यंत्र से आग पर काबू पाने की कोशिश की जाने लगी।

कई सामान जलकर राख

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। लोगों ने बताया कि होटल के बाहरी हिस्से में आग भड़क उठी। इस दौरान होटल में मौजूद गेस्ट को बाहर निकल गया और पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। होटल के स्टाफ ने बताया कि होटल के बाहरी परिसर में रखे बिजली के तार और कारपेट समेत कई सामान जलकर राख हो गए हैं।

Published on:
05 Mar 2026 12:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर