Former BJP MLA passes away जौनपुर के पूर्व भाजपा विधायक का लखनऊ की पीजीआई में निधन हो गया। सपा नेता और उनके पुत्र संजय सरोज ने यह जानकारी दी। आज उनका अंतिम संस्कार हो रहा है।
Former BJP MLA passes away जौनपुर में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक सोमरू राम सरोज का लखनऊ के पीजीआई में निधन हो गया।पिछले 4 महीने से बीमार चल रहे थे। 1991 की राम लहर और 2002 में उन्होंने विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया। समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व विधायक पुत्र संजय सरोज ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिता का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। सोमारु राम सरोज की छवि आम लोगों के बीच बहुत ही अच्छी थी। वह सादगी, ईमानदारी और जन सेवा के लिए जाने जाते थे। उनके निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र में शौक की लहर दौड़ गई।
उत्तर प्रदेश के जौनपुर के केराकत के पतौरा गांव निवासी सोमरू राम सरोज (85) पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। 28 सितंबर को उनकी हालत बिगड़ गई। जिन्हें उपचार के लिए पीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया गया। जहां 21 अक्टूबर की शाम को उन्होंने अंतिम सांस ली। सोमरू राम सरोज के पुत्र समाजवादी पार्टी के नेता संजय सरोज ने बताया कि शाम 6 बजे पिता ने अंतिम सांस ली। जो पिछले 4 महीने से बीमार चल रहे थे। उनका पार्थिव शरीर पैतृक निवास पतौरा लाया गया है। जहां आज उनका अंतिम संस्कार सिंहौली घाट गोमती नदी पर किया जाएगा।
सोमरू राम सरोज का राजनीतिक सफर उपलब्धियां से भरा है। उन्होंने राजनीति की शुरुआत ग्राम सभा से की थी। 1983 में मुफ्तीगंज के ब्लॉक प्रमुख चुने गए। 1991 की राम लहर के दौरान उन्होंने केराकत विधानसभा से बीजेपी के टिकट पर जीत हासिल की। 2002 में भी उन्होंने विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया। आम लोगों में उनकी छवि काफी अच्छी है। उनके निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।