जौनपुर

पुलिस मुठभेड़ में चार अंतर जनपदीय बदमाश गिरफ्तार

तीन बाइक, तीन तमंचे व 4 मोबाइल बरामद
2 min read
• •
Updated: 19 Jan 2018, 5:45 PM IST
encounter
चार अंतर जनपदीय बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

जौनपुर. थाना महराजगंज , सुजानगंज, सतहरिया की संयुक्त पुलिस टीम ने गुरूवार की रात पुलिस मुठभेड़ में महराजगंज थानांतर्गत पूरा गंभीरशाह प्राथमिक विद्यालय के पास चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनके पास से लूट की तीन मोटरसाइकिल, तीन तमंचा, पांच कारतूस व 4 मोबाइल बरामद हुआ।

मुखबिर की सूचना पर पुरागंभीरशाह मे एसओ महराजगंज संतोष दीक्षित, एसओ सुजानगंज सनवर अली, चैकी इंचार्ज तेजीबाजार धनुषधारी पांडेय, चैकी इंचार्ज अरविंद यादव और पुलिस टीम ने जाल फैलाया। तभी बदलापुर की ओर से आ रहे दो बाइकों पर चार बदमाश दिखाई दिए।

पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाश अपने को घिरता देख कर फायरिंग करते हुए बाइकों को वहीं छोड़ खेतों की तरफ भागने लगे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में राजेश गौतम निवासी बरौली थाना बदलापुर, रवि यादव उर्फ आशुतोष यादव निवासी गोन्दालपुर थाना महाराजगंज, उमर अली उर्फ निनकू निवासी लमहन थाना महाराजगंज, राजेंद्र गौतम निवासी सरोखनपुर थाना बदलापुर को गिरफ्तार किया गया। इस गिरोह द्वारा मुख्यतः पशु तस्करी व लूट की वारदात की गई है।

यह मोटरसाइकिल सवारों को अकेला पाकर तमंचे के बल पर लूटते थे। महाराजगंज में लूट, मुंगरा बादशाहपुर क्षेत्र में भैस चोरी, पंवारा थाना क्षेत्र में भैंस चोरी के प्रयास में ग्रामीणों द्वारा घेराबंदी करने पर गोली मारने, तथा 100 नं. पुलिस पर ईंट पत्थर से हमला करने में ये गिरोह शामिल रहा ।

बाइकों को अम्बेडकर नगर जिले में पार्क से, महराजगंज थाना क्षेत्र के लमहन से सवंसा निवासी अनिल श्रीवास्तव से लूटा गया था। तीसरी बाइक अपाचे से लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे।

लगातार बढ़ रही बदमाशों पर पुलिस की सख्ती

अपराध को रोकने के लिए सीएम योगी की सख्ती का असर साफ दिख रहा है। जौनपुर जिले में अपराधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। जिससे पिछले तीन महीनों की बात की जाये तो जौनपुर पुलिस ने कई अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

INPUT BY- JAWED AHMED

Published on:
Also Read
View All