जौनपुर

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गौ तस्कर गिरफ्तार, पैर में गोली मारकर पुलिस ने पकड़ा

पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार की देर रात मुठभेड़ के दौरान एक ₹25000 के ईनामी गौ तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मीरगंज और मछली शहर थाना की पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई है...

2 min read
Mar 23, 2026
representative picture (patrika)

जौनपुर: पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार की देर रात मुठभेड़ के दौरान एक ₹25000 के ईनामी गौ तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मीरगंज और मछली शहर थाना की पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा।

बदमाश ने पुलिस पर की फायरिंग

पुलिस के मुताबिक, गोधना बाजार इलाके में पुलिस की टीम जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर तेजी से भाग रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम सतर्क हो गई और चौकी खुर्द क्षेत्र में घेराबंदी की गई। इस दौरान पुलिस को दो संदिग्ध आते दिखाई दिए, जिन्हें रोकने की कोशिश की गई तो उन्होंने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दिया। पुलिस ने बताया की जवाबी कार्रवाई में और आत्मरक्षा में चलाई गई गोली एक बदमाश के पैर में लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर उसका साथी भागने में कामयाब रहा।

महराजगंज क्षेत्र का रहने वाला है आरोपी

क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान आरिफ के रूप में हुई है जो जौनपुर जिले के महाराजगंज क्षेत्र का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि आरिफ मीरगंज थाना क्षेत्र में कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल था और वांछित भी था। उसकी गिरफ्तारी के लिए ₹25000 का इनाम घोषित किया गया था।

तमंचा व कारतूस बरामद

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बराबर हुआ है। इसके साथ ही जिस बाइक से वह आया था पुलिस ने उसे भी जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ चोरी आर्म्स एक्ट और पशु क्रूरता से जुड़े 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके खिलाफ जिले के अन्य थानों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही आसपास के जिलों से भी इसकी अपराधिक कुंडली मंगाई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि अपराधियों की धर पकड़ के लिए जौनपुर पुलिस लगातार प्रयासरत है। फिलहाल, घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए बदमाश के साथ जो शख्स आया था उसकी भी गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं और टीम बनाकर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।

Published on:
23 Mar 2026 12:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर