जौनपुर

रंगदारी न देने पर डॉक्टर पर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, नकाबपोश बदमाशों ने किया हमला, पुलिस जांच में जुटी

Jaunpur Crime News: जौनपुर में तीन नकाबपोश बदमाशों ने डिस्पेंसरी संचालक और डॉक्टर बीके बंगाली पर गोली चला दी।

less than 1 minute read
Feb 15, 2026
रंगदारी से इनकार करने पर हुआ ताबड़तोड़ फायरिंग

Jaunpur News: जौनपुर में रंगदारी नहीं देने पर डिस्पेंसरी संचालक को गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली लगने से डिस्पेंसरी संचालक घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की मानें तो उनसे रंगदारी मांगी गई थी और नहीं देने पर उन्हें गोली मारी गई है।

ये भी पढ़ें

भाभी का देवर से अवैध संबंध, पकड़े जाने पर पति का किया कत्ल, बचने के लिए दिखाया सुसाइड

तीन नकाबपोश बदमाशों ने मारी गोली

मामला थाना बक्शा क्षेत्र के लखौवां बाजार का है, जहां एक बाइक पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले डॉक्टर बीके बंगाली के ऊपर फायरिंग कर दी। पीड़ित के मुताबिक, बदमाशों ने तीन गोलियां चलाई, जिसमें से एक पीड़ित के पैर में लगी जबकि दो उनके क्लिनिक के दिवार पर लगी। घटना के वक्त पीड़ित अपने डिस्पेंसरी में थे।

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तरफ से तहरीर दी गई है। सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पीड़ित ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल स्थित अपने पैतृक निवास गए थे और वहां से लौटने के बाद उन्हें व्हाट्सएप कॉल पर शोले सिंह नमक एक शख्स ने 50 लाख की रंगदारी मांगी जो उन्होंने देने से मना कर दिया। इसके बाद यह बात रंगदारी मांगने वाले को नगवार गुजरी। जिस वक्त वह अपने क्लीनिक पर मरीजों को देख रहे थे इस दौरान बाइक सवार तीन बदमाश आए जिसमें से एक ने बाइक से निचे उतरकर कहा कि तुम्हे समझ में नहीं आ रहा है। पीड़ित ने बताया कि इसके बाद उसे व्यक्ति ने उन पर गोली चला दी जिससे वह घायल हो गए।

ये भी पढ़ें

नीले ड्रम से डरा पति, 22 साल के भतीजे को सौंप दी पत्नी, पिछले 5 साल से चल रहा था चक्कर

Updated on:
15 Feb 2026 11:00 am
Published on:
15 Feb 2026 10:59 am
Also Read
View All

अगली खबर