जौनपुर

Jaunpur: जौनपुर एक ही रात में पुलिस और बदमाशों से तीन जगह मुठभेड़, एक गौ तस्कर समेत तीन को लगी गोली

Jaunpur News: जौनपुर जिले में रविवार की देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच तीन अलग-अलग थाना क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाश के पैर में गोली लगी है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

2 min read
Jun 02, 2025
फोटो सोर्स जौनपुर पुलिस मीडिया सेल

Jaunpur News: जौनपुर पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन अलग अलग थाना क्षेत्रों, लाइन बाजार ख़ेतासराय, जलालपुर में रविवार देर रात हुई मुठभेड़ में एक गौ तस्कर समेत तीन अपराधियों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती कराया है। जहां इनका इलाज चल रहा है।

Jaunpur News: जौनपुर जिले की खेतासराय पुलिस रविवार की देर रात सोंगर बॉर्डर पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध बाइक सवार आजमगढ़ की ओर से आता दिखा। जिसे रोकने का प्रयास किया गया तो उसने चौकी प्रभारी के पर बाइक चढ़ाने का प्रयास किया। और गाली देता हुआ तेज गति से मानीकला की तरफ भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। इसी दौरान एक स्कूल से करीब 200 मीटर पहले संदिग्ध बाइक सवार ने खुद को घिरा देखकर बाइक मोड़कर भागा तो अनियंत्रित होकर गिर पड़ा।
पुलिस ने उसको चेतावनी देते हुए रुकने के लिए कहा तो उसने तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से बाइक तमंचा जिंदा और खोखा कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ पहले से चार केस दर्ज हैं।

मुठभेड़ के दौरान गौ तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली अस्पताल में चल रहा इलाज

जौनपुर जिले में दूसरी घटना रविवार को लाइन बाजार थाना क्षेत्र के नेवादा अंडर ब्रिज गोधना के पास देर रात्रि में लाइन बाजार पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया पुलिस की जवाबी कार्यवाही में बदमाश के पैर में गोली लगी है जिससे वह घायल हो गया उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश की शिनाख्त गौतस्कर नसीम अहमद उर्फ कल्लू कंकाली निवासी लेदरही थाना खेतासराय के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से 660 रुपये नगद बरामद हुआ है। सीओ सिटी देवेश सिंह ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया अभियुक्त गौ तस्कर है। इस पर जौनपुर सहित गैर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र में आर्म्स एक्ट व गौतस्करी के छह मुकदमे दर्ज हैं। इसके पास से एक पिस्टल .32 बोर व तीन जिंदा कारतूस तथा तलाशी में 660 रुपये मिले हैं।

पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार कई केस पहले से दर्ज

जौनपुर पुलिस वाराणसी लखनऊ हाईवे पर रेहटी गांव के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वाराणसी की तरफ से एक बाइक तेज गति से आती दिखी। जिसे पुलिस ने टॉर्च की रोशनी से रोकने का इशारा किया। इस पर पुलिस को देख कर बदमाश हाईवे लेन से सटे बगीचे की तरफ मुड़कर भागने लगा। टीम द्वारा जब पीछा किया। तो वह बगीचे से छितौना लोहगाजर मार्ग की तरफ भागने का प्रयास करने लगा। जिससे अनियंत्रित होकर मार्ग के किनारे फिसलकर गिर गया। पुलिस को आते देख पकडे़ जाने के डर से बदमाश ने पुलिस को लक्ष्य करके जान से मारने की नियत से फायरिंग झोंक दी। पुलिस की क्रॉस फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बदमाश की पहचान किशन सरोज उर्फ भोथू पुत्र रामचन्द्र सरोज निवासी सैदपुर थाना जलालपुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में हुई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के पास से बाइक जिंदा खोखा कारतूस बरामद हुआ। इसका अपराधिक इतिहास है। जिले के कई थाने में इसके खिलाफ केस दर्ज है।

Published on:
02 Jun 2025 04:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर