17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ईंट से चेहरा कुचलकर उतारा मौत के घाट, कातिल निकला अपना ही भाई

जौनपुर में उधार के पैसे न लौटने पर एक व्यक्ति ने अपने फुफेरे भाई की हत्या कर दी। मृतक का शव सरसों के एक खेत से बरामद हुआ है। आरोपी ने पैसे मांगे तो मृतक ने देने से मना कर दिया जिसके बाद ईंट से सिर कूचकर मार डाला।

less than 1 minute read
Google source verification
Murder news

जौनपुर में पैसे के लेनदेन में बृजेश यादव की हत्या कर दी गई।

रामपुर थाना क्षेत्र के आशापुर फेरुपुर गांव में सरसों के खेत से बृजेश यादव नामक व्यक्ति का शव बरामद हुआ, जिसकी ईंट से सिर कूचकर हत्या हुई थी। पुलिस ने कुछ ही देर बाद उसके ममेरे भाई रोहित यादव को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

क्षेत्राधिकारी मडियाहू परमानंद कुशवाहा ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई थी कि खेत से एक व्यक्ति का शव मिला है। पास ही में एक बाइक भी बरामद हुई, जिसके रजिस्ट्रेशन नंबर से मृतक की शिनाख्त की गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो मृतक बृजेश का ममेरा भाई रोहित उसके साथ नजर आया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

पैसे को लेकर दोनों में चल रहा था विवाद

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि वह अपना अपराध स्वीकार नहीं कर रहा था लेकिन मामले में जब सख्ती से पूछताछ की गई तो वह टूट गया और उसने बताया कि बृजेश ने उससे 14 हजार उधार लिए थे और मांगने पर देने से मना कर रहा था।

कहासुनी के बाद कर दी हत्या

इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और गुस्से में आकर रोहित ने बृजेश के सिर पर ईंट से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेज दिया है।