Jaunpur News: जौनपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अंबेडकर नगर के बाद अब जौनपुर में पति ने पत्नी की उसके प्रेमी के साथ मंदिर में ले जाकर शादी करवा दी। जो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है आइये जानते हैं। पति ने ऐसा क्यों किया।
Jaunpur News: जौनपुर जिले में मंदिर में हुई एक शादी चर्चा का विषय बन गई है। शादी के बाद भी पत्नी का प्रेम प्रसंग चला रहा है। पति के काफी प्रयास के बाद जब सुधार नहीं हुआ तो पति ने पत्नी को ले जाकर मंदिर में उसके प्रेमी के साथ शादी करवा दी। अब यह मामला सोशल मीडिया पर आने के बाद लोग तरह-तरह के अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं।
Jaunpur News: जौनपुर जिले के मा दुर्गा मंदिर में पति ने पत्नी की प्रेमी से शादी करवा दी। यहां अग्नि को साक्षी मानकर फेरे नहीं दिए गए। बल्कि कुछ चंद लोगों की मौजूदगी में माता रानी के दरबार पहुंचकर पति ने पत्नी की मांग में प्रेमी के हाथों सिंदूरदान कराया। जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।
जौनपुर जिले के एक गांव के रहने वाले अरविंद का 2 वर्ष पहले रीता से शादी हुई थी। लेकिन रीता अपने प्रेमी यशवंत को भूल नहीं पाई। शादी के बाद भी रीता के प्रेम प्रसंग चला रहा। जिसके लिए पति ने पत्नी को कई बार समझाने की कोशिश की। लेकिन पत्नी के स्वभाव में कोई बदलाव नहीं आया।
शादी के बाद रीता दुल्हन बनकर ससुराल पहुंची थी। लेकिन जैसे ही ससुराल से वापस मायके गई। प्रेमी के साथ भाग गई। हालांकि मायके वालों के प्रयास से वह वापस लौट आई। लेकिन यह बात जब पति को पता चली तो उसके पांव तले जमीन खिसक गई। फिर भी उसने खुद को संभाल कर रिश्तो को निभाने के चक्कर में पत्नी को लेकर नोएडा चला गया।
उसे उम्मीद थी कि पत्नी लगातार उसके साथ रहेगी। तो उसके विचार बदल जाएंगे। वह अपने गृहस्थी को अपना लेगी। लेकिन पत्नी के आदतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। वह मोबाइल के जरिए अपने प्रेमी यशवंत के साथ जुड़ी रहती थी। हद तो तब हो गई। जब पत्नी ने साफ तौर पर कह दिया कि वह अपने प्यार के लिए कोई भी बड़ा कदम उठा सकती है। जिससे पति सहम गया।
मामले में पति समझ गया कि पत्नी की खुशी उसके साथ नहीं बल्कि उसके अपने प्रेमी के साथ है। ऐसे में पति ने पत्नी का प्रेमी के साथ विवाह कराने का फैसला कर लिया। पति ने नोएडा से वापस घर लौटने का प्लान बनाया। जौनपुर पहुंचकर दुर्गा मंदिर में पत्नी की मांग में प्रेमी के हाथ से सिंदूर भरवा कर उसके प्रेमी को सौंप दिया।
मामले में पति का कहना है कि वह जिसके साथ खुश रहेगी। उसे रहने देने में ही उत्तम है। किसी के जीवन में बाधा बनने के बजाय उसे उसके हाल पर छोड़ देना सही है। पति ने कहा कि रीता अपने प्रेमी यशवंत के साथ ज्यादा खुश रहेगी। उसकी खुशी में मेरी खुशी है। उसकी खुशी और सुखमय जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।