जौनपुर

Jaunpur News: डीएम ऑफिस के सामने फर्जी नियुक्ति पत्र बांट कर पत्रकार ने ऐंठे लाखों रुपए

शिकायत पत्र के आधार पर पुलिस ने यू ट्यूबर को मड़ियाहूं क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया है। जब पुलिस ने पूरे मामले को खंगाला तो पाया कि इसने कई व्यक्तियों से नौकरी के नाम पर पैसा ऐंठा है।कौशल पांडेय के नाम से कई थानों में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है।

less than 1 minute read
Aug 07, 2024

जौनपुर जिले में एक अजब गजब मामला सामने आया है। यहां पर एक यूट्यूबर ने जो अपने आपको एक समाचार पत्र का संपादक भी कहता है, ने डीएम ऑफिस के सामने लोगों को फर्जी नियुक्ति पत्र देकर लाखों रुपए कमाए हैं। मजे की बात ये है कि नियुक्ति पत्र प्राप्त लोगों को उसने अपने अकाउंट से सैलरी भी दी।


मामले का खुलासा तब हुआ जब एक व्यक्ति ने उससे पूछा कि उसकी नियुक्ति कहां के लिए हुई है? इस बात को लेकर जब पत्रकार ने आनाकानी की तो मामला पुलिस तक पहुंचा।


आपको बता दें कि जौनपुर जिले के नेवढ़िया थानांतर्गत कनावा गांव निवासी एक यूट्यूबर कौशल पांडेय ने कुछ लोगों को झांसा देकर उनसे लाखों रुपए नियुक्ति के नाम पर ऐंठे। फिर उन्हें डीएम ऑफिस के बाहर बैठकर फर्जी नियुक्ति पत्र भी बांटे। यही नहीं बकायदा उनका विवरण रजिस्टर में दर्ज भी किया और उनको अपने अकाउंट से सैलरी भी दी।
यूट्यूबर की जालसाजी का शिकार शनि तिवारी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा कि कौशल पांडेय ने नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 5 लाख रुपए लिए। बाद में उसको नियुक्ति पत्र और कई महीने तक सैलरी भी दी। जब उसने पूछा कि उसकी नियुक्ति कहां के लिए हुई है,तब वह आनाकानी करने लगा। शक होने पर उसने पुलिस में शिकायत की।
शिकायत पत्र के आधार पर पुलिस ने यू ट्यूबर को मड़ियाहूं क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
जब पुलिस ने पूरे मामले को खंगाला तो पाया कि इसने कई व्यक्तियों से नौकरी के नाम पर पैसा ऐंठा है।कौशल पांडेय के नाम से कई थानों में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है।
पुलिस इस बात की जांच कर रही कि इस खेल का मास्टर माइंड यही है या इसके पीछे और लोग भी हैं।फिलहाल पुलिस ने कौशल पांडेय को जेल भेज दिया है।

Published on:
07 Aug 2024 05:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर