नो इंट्री में प्रवेश कर रहे बड़े वाहन, बढ़ी परेशानी 

नो इंट्री वाले इलाकों में भी बड़े वाहन आसानी से प्रवेश कर जा रहे है। 
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Jul 2015, 2:38 PM IST
traffic jam in indore
traffic jam in indore
जौनपुर। शहर में नो इंट्री वाले इलाकों में भी बड़े वाहन आसानी से प्रवेश कर जा रहे है। पुलिस व ट्रैफिक पुलिस की शिथिलता से परेशानी बढ़ गई है। बड़े वाहन पर लगाम लगाने की बजाय मिलीभगत कर प्रवेश की अनुमति दे दी जा रही है। जिससे दिन में शहर के बीचो-बीच जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। बता दें कि नगर में नो इंट्री में प्रवेश करने वाला स्थान पालिटेक्निक चौराहा से, ईशापुर मार्ग, अहियापुर मार्ग, नईगंज से जहॉगीराबाद वार्ड आदि है। यह स्थिति नगर के सभी चौराहों पर देखने को मिलती है।

जहां पर पहले से ही पिकेट ड्यूटी लगी रहती है और शहर के अंदर के लिए यातायात पुलिस को नजर रखना होता है। चौराहों पर पिकेट ड्यूटी में लगे जवान वसूली करने के बाद इन्हें शहर में प्रवेश की अनुमति दे देते है। वहीं यातायात पुलिस नगर में ड्यूटी के बजाय नगर से बाहर अपने अभियान में लगे रहते है। जिससे नगर की जनता को जाम की समस्या से रोजाना घंटों जूझना पड़ता है।
Published on: