पूर्व में ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों का भी कर चुके हैं प्रतिनिधित्व। इंडिया टीम के कोच भी रहे।
जौनपुर. यूपी की जौनपुर लोकसभा सीट पर सपा-बसपा गठबंधन का प्रत्यशी आ चुका है। बसपा ? ने अपने कोटे की इस सीट पर श्याम सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया है। मूल रूप से मड़ियाहूं कोतवाली अन्तर्गत रानी पट्टी गांव के निवासी श्याम सिंह यादव राइफल शूटिंग के शौकीन हैं और उन्होंने इसमें देश दुनिया में अपना नाम भी रोशन किया है। श्याम सिंह यादव ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों में प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं और वह इंडिया टीम के कोच भी रहे हैं। खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठोर के कोच भी रहे हैं।
इसके अलावा वो उततर प्रदेश में विभिन्न पदों पर काम भी कर चुके हैं। कई जिलों में एसडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, एडीएम और अपर नगर आयुक्त के पद पर भी तैनात रहे हैं। उनकी पारिवारिक राजनीतिक पृष्ठभूमि भी है। उनके पिता स्व. उमाशंकर यादव भले ही किसान थे, लेकिन चाचा दयाशंकर यादव सियासत में दिलचस्पी रखते थे और इससे जुड़े हुए थे। मड़ियाहूं ब्लॉक प्रमुख के पद पर 40 साल तक वह काबिज रहे। उनेक चाचा के लड़के पेशे से वकील स्व. वीरेन्द्र यादव समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे और जिला अध्यक्ष पद पर भी काम किया।
By Javed Ahmad
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .