
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन में आवेदन 27
जौनपुर. उपायुक्त उद्योग केन्द्र ने बताया कि, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में अभयर्थियों से 27 दिसम्बर तक आवेदन-पत्र मांगे गये हैं। इस योजना के अन्तर्गत अभ्यर्थी 27 दिसम्बर तक आवेदन-पत्र पीएमईजीपी ई पोर्टल वेवसाइड पर ऑन-लाइन कराकर नेट द्वारा प्राप्त आवेदन-पत्र के साथ समस्त कागजात दो प्रतियों में 28 दिसम्बर तक जिला उद्योग केन्द्र एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र जौनपुर में जमा कर दें। आवेदनकर्ताओं का साक्षात्कार 2 जनवरी को पूर्वान्ह 11 जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र जौनपुर में किया जाएगा। योजना से सम्बन्धित जानकारी के लिए किसी कार्य दिवस में कार्यालय से सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
हस्तशिल्पियों के प्रशिक्षण आवेदन 26 तक
उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र ने बताया कि हस्तशिल्पियों के प्रशिक्षण तथा कौशल उन्न्यन हेतु डिजाइन वर्कशाप हेतु ट्रेड हेतु स्वीकृति प्राप्त हुई है। उक्त योजना के अन्तर्गत 20 हस्तशिल्पियों को जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष 15 दिन का प्रशिक्षण भारत सरकार द्वारा इम्पैनेल्ड डिजाइनर द्वारा दिया जायेगा। प्रशिक्षार्थियों को रू0 1000 का मानदेय दिया जायेगा। उन्होंने जिले के उक्त पात्रता वाले क्राफ्टमैन एवं इम्पैनेल्ड डिजाइनर से अनुरोध किया है कि वे अपना आवेदन पत्र एवं निर्धारित शिल्पियों की संख्या के अनुरूप प्रशिक्षण लेने के इच्छुक शिल्पियों के नाम व पता मोबाइल नं0 जाति, योग्यता आदि की सूची के साथ दिनांक 26 दिसम्बर 2017 तक जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, जौनपुर के कार्यालय में उपस्थित हो। विशेष जानकारी हेतु कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें-
पेंशनर दिवस 17 दिसम्बर को
मुख्य कोषाधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि गतवर्षो के भांति इस वर्ष भी प्रदेश भर में पेंशनर दिवस आयोजित किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में 17 दिसम्बर को अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पूर्वाहन 11 बजे से अपरान्ह 1 बजे के मध्य आयोजित किया जायेगा। उन्होने सभी पेंशनर्स संगठनो के जनपदीय पदाधिकारियों एवं प्रमुख कार्यालयाध्यक्षों को उक्त कार्यक्रम में पेंशनरों से जुडे़ बिन्दुओं पर विचार विमर्श एवं सुझाव के लिए प्रतिभाग करने हेतु आमत्रित किया है, उपरोक्त के अलावा ऐसे पेंशनर्सध्पेंशनर्स संगठन जिनकी कोई विशेष समस्याध्सुझाव हो वह कोषागार कार्यालय में 12 दिसम्बर 2017 को 12 बजे तक लिखित रूप में संक्षिप्त विवरण सहित उपलब्ध करा सकते है।
input- जावेद अहमद