
जौनपुर. यूपी के जौनपुर में प्रसव के दौरान जच्चा और बच्चा दोनों की मौत हो जाने के बाद वहां जमकर बवाल हुआ। जलालपुर बाजार स्थित निजा अस्पताल अस्पताल में शुक्रवार की रात प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की। आक्रोशित लोगों ने रेहटी गांव के पास शव को वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर रखकर आवागमन ठप कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर करीब आधा घंटे बाद रास्ता जाम खत्म करा दिया।
बताया गया है कि जौनपुर के जलालपुर की रेहटी दलित बस्ती की मीना (30 वर्ष) पत्नी पिंटू गौतम की पत्नी पेट से थीं। उनकी प्रसव तिथि नजदीक आ गयी थी। गुरुवार की रात प्रसव पीड़ा होने के बाद मीना को जलालपुर बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने परिजनों से बताया कि प्रसव नॉर्मल नहीं होगा। आपरेशन कर बच्चे को निकालना पड़ेगा। इसके लिये परिजनों से चिकित्सक ने 25 हजार रुपये मांगे। परिजनों ने किसी तरह से 20 हजार रुपये जुटाकर चिकित्सक को आपरेशन करने की मंजूरी दे दी।
शुक्रवार की शाम के बाद आपरेशन शुरू हुआ। आपरेशन के दौरान बच्चा मरा हुआ पैदा हुआ और साथ ही मां की हालत भी अधिक खराब हो गई। इसके बाद आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया गया। पर जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। इस घटना के बाद परिजनों का गुस्सा बढ़ गया। अस्पताल पहुंचकर लोगों नेजमकर वहां तोड़फोड़ की। उनका गुस्सा और मौके की नजाकत को भांपते हुए अस्पताल में भर्ती मरीजों को छोड़कर डॉक्टर व सारा स्टाफ वहां से भाग निकला। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कबजे में ले लिया और छानबीन में जुट गयी।
उधर आक्रोशित लोगों ने शव को रेहटी हाइवे पर रखकर जाम लगा दिया। इसके चलते दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गयीं। पुलिस को पता चला तो तत्काल वहां पहुंचकर किसी उन्हें समझाया गया तब जाकर जाम समाप्त हो सका।
By Javed Ahmad