जौनपुर

धर्म परिवर्तन करवाने के आरोप में जेल में बंद गैंगेस्टर की एक करोड़ की संपत्ति कुर्क

जौनपुर में लगातार यूपी पुलिस गैंगेस्टर एक्ट से संबंधित आरोपियों की संपत्ति को कुर्क कर रही है। साल 2023 में 57 मामलों में 9 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क करने वाली जौनपुर पुलिस ने धर्म परिवर्तन करवाने वाले जेल में बंद गैंगेस्टर के अभियुक्त की एक करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Jan 2024, 9:35 AM IST
Jaunpur News
धर्म परिवर्तन करवाने के आरोप में जेल में बंद गैंगेस्टर की एक करोड़ की संपत्ति कुर्क

जौनपुर। चंदवक थानाक्षेत्र के भूलनडीह गांव में जौनपुर पुलिस ने जेल में बंद शातिर गैंगेस्टर की एक करोड़ से अधिक की जमीन कुर्क कर ली। शातिर अपराधी दुर्गा प्रसाद यादव तीन दशक से जीवन ज्योति ईसाई धर्म प्रार्थना केंद्र की आड़ में ईसाई मिशनरी के सहयोग से धर्म परिवर्तन करवाने के जुर्म जेल में बंद है। दुर्गा प्रसाद ने अपराध से अर्जित आय से करोड़ों की संपत्ति बनाई थी। ऐसे में डीएम जौनपुर के निर्देश पर धारा-14(1) गैंगेस्टर एक्ट के तहत करोड़ों की अचल संपत्ति मुनादी कराते हुए जब्त किया गया।

तहसीलदार के नेतृत्व में पहुंची टीम

केराकत तहसीलदार मुसा राम नेतृत्व में चंदवक थाने की टीम और कोतवाली जौनपुर की टीम ने संयुक्त कार्रवाई में शातिर अपराधी दुर्गा प्रसाद यादव द्वारा क्रय की गई जमीन को जब्त किया। तहसीलदार मूसा राम ने बताया कि गैंगेस्टर एक्ट की धारा-14(1) के तहत जिला मजिस्ट्रेट जौनपुर के आदेश के क्रम में अवैध रुप से अर्जित धन से क्रय की गई जमीन (जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये) को थाना कोतवाली, थाना चन्दवक पुलिस व राजस्व टीम द्वारा कुर्क की मुनादी कराते हुए जब्त कर लिया गया। आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई अपरधियों के विरुद्ध की जाती रहेगी।

ये जमीन हुई कुर्क

राजस्वा टीम ने नापी के बाद ग्राम लोहरा खोर में स्थित भूमी आराजी नंबर 276 में 0.413 हेक्टेयर, ग्राम भूलनडीह में स्थित आराजी नंबर 238/0.061 हेक्टेयर, आराजी नंबर -700/0.081 हेक्टेयर, आराजी नंबर 238/0.014हेक्टेयर, आराजी नंबर -105/0.156 हेक्टेयर, आराजी नंबर-106/0.056 हेक्टेयर, आराजी नंबर 107/.0.016 हेक्टेयर जमीन शातिर अपराधी दुर्गा प्रसाद यादव द्वारा अपराध से कमाए गए रुपए से खरीदी गई संपत्ति को कुर्क कर लिया।

Updated on:
10 Jan 2024, 9:35 AM IST
Published on:
Also Read
View All