जौनपुर

शादी के मंडप में पहुंचने से पहले दुल्हन के ममेरे भाई ने दूल्हे की गोली मार कर की थी हत्या, 8 गिरफ्तार… जानिए पूरा सच

जौनपुर के खेतासराय में शादी से पहले दूल्हे की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने 8 सहयोगियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने मुख्य आरोपियों को छिपने और भागने में मदद की थी।

3 min read
May 03, 2026
मृतक दूल्हा पकड़े गए आरोपी फोटो सोर्स विभाग

जौनपुर के खेतासराय इलाके में दूल्हे की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने उन 8 लोगों को पकड़ लिया है। जिन्होंने मुख्य आरोपियों को छिपने में मदद की थी। ये कार्रवाई शनिवार देर रात चलाए गए अभियान के दौरान की गई। बताया जा रहा है कि शादी के दौरान दूल्हे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद आरोपी फरार हो गए थे।

जौनपुर जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र में हुए दूल्हे की हत्या के मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने 8 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है। जो मुख्य आरोपियों की मदद कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर रात एक बारात के दौरान दूल्हे को गोली मार दी गई थी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मुख्य आरोपी वहां से भाग निकले थे।
पुलिस ने इन आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी सोंगर मोड़ के पास कब्रिस्तान के आसपास छिपे हुए हैं। यह भी पता चला कि कुछ स्थानीय लोग उन्हें खाने-पीने का सामान और छिपने की जगह दे रहे हैं।

आरोपी को शरण देने वाले आठ सहयोगी गिरफ्तार

इस सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की। अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव के निर्देश पर और क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरीन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। इस दौरान 8 सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन सभी पर आरोप है कि इन्होंने फरार आरोपियों को बचाने में मदद की। इनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 216, 120बी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, मुख्य आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है। पुलिस लगातार अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही है।

अब जानिए पूरा घटनाक्रम, शादी के मंडप में पहुंचने से पहले दूल्हे की गोली मारकर हुई हत्या

जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बडऊर गांव के रहने वाले रामलखन के बेटे आजाद की शादी का दिन खुशी की जगह मातम में बदल गया। शुक्रवार रात करीब 8 बजे उसकी बारात खेतासराय थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव के लिए रवाना हुई थी। बारात में कुल तीन गाड़ियां थीं। जिनमें एक गाड़ी में दूल्हा आजाद और बाकी गाड़ियों में परिवार के सदस्य सवार थे।

दूल्हे के भाई ने बताया पूरा घटनाक्रम, गाड़ी की सीट के नीचे छिपकर बचाई जान

दूल्हे के भाई आकाश, जो इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी हैं। उनके अनुसार रास्ते में उनकी गाड़ी सड़क किनारे रोक दी गई थी। क्योंकि पीछे आ रही अन्य गाड़ियों का इंतजार किया जा रहा था। उस समय आजाद आगे की सीट पर बैठकर मोबाइल देख रहा था। जबकि आकाश पीछे बैठा हुआ था। इसी दौरान एक अपाचे बाइक पर दो युवक वहां पहुंचे। दोनों ने अपने चेहरे गमछे से ढक रखे थे। रात के समय भी काला चश्मा पहना हुआ था। बाइक की नंबर प्लेट भी कपड़े से ढकी हुई थी। जिससे उनकी पहचान छिपी रहे। आरोपियों ने गाड़ी के पास आकर शीशा खटखटाया। जैसे ही आजाद ने शीशा नीचे किया। पीछे बैठे हमलावर ने अचानक गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।फायरिंग होते ही गाड़ी चला रहा ड्राइवर डरकर मौके से भाग निकला। आकाश अपनी जान बचाने के लिए सीट के नीचे झुक गया।

बारात की अन्य गाड़ियों के पहुंचते ही भागे हमलावर

कुछ ही देर में पीछे से आ रही बारात की गाड़ियां वहां पहुंचीं। जिससे हमलावर मौके से फरार हो गए।
जब परिजनों ने कार का दरवाजा खोला। तो आजाद गंभीर रूप से घायल मिला। उसे तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

Published on:
03 May 2026 11:31 am
Also Read
View All