जौनपुर

UP जौनपुर में घर घुसकर सो रही किशोरी से पड़ोसी ने किया रेप

जौनपुर के गौराबादशाहपुर थानाखेत्र के गांव का मामला।

less than 1 minute read
रेप

जौनपुर. गौराबादशाहपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में शनिवार को पड़ोसी युवक ने किशोरी की अपनी हवस का शिकार बना लिया। वो अपने कमरे में सो रही थी। तभी मौका देख युवक भीतर घुस गया। सुबह पीड़ित ने अपनी माँ को बताया तो उसने थाने में तहरीर दी।


आरोप है कि उक्त महिला के पति का देहांत हो चुका है और वह अपनी नाबालिग पुत्री के साथ घर पर रहती है। शनिवार की रात पड़ोसी युवक दीवार फांदकर उसके घर मे घुस आया और दूसरे कमरे में सो रही उसकी पुत्री का मुंह दबा कर जबरन दुष्कर्म किया। जाते जाते किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता गया।

ये भी पढ़ें

जौनपुर हादसा: हादसे के बाद था ऐसा मंज़र, देखें VIDEO

डरी सहमी उसकी बेटी ने घटना की जानकारी सुबह अपनी मां को दी। उसकी आपबीती सुनते ही मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। वो अपनी बेटी को साथ लेकर गौराबादशाहपुर थाने पहुंच गई। वहां आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। दोषी के विरुद्ध सख्त कार्यवाई की जाएगी।
By Javed Ahmad

ये भी पढ़ें

BREAKING: जौनपुर-रायबरेली हाइवे पर भीषण हादसा, पांच की मौत सात घायल, दर्शन करने इलाहाबाद जा रहे थे
Published on:
05 Aug 2018 12:00 pm
Also Read
View All