जौनपुर

चलती बस बनी आग का गोला, डीजल टैंक फटने से खाक हुई बस, खिड़कियों से कूदे यात्री

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया जब दिल्ली से वाराणसी जा रही एक एसी बस में अचानक आग लग गई। यह घटना दोपहर करीब 11:45 बजे जौनपुर-रायबरेली मार्ग स्थित गुलजारगंज इलाके में हुई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Jul 2025, 3:11 PM IST
bus caught fire in jaunpur
PC: 'X'

हाईवे स्टार ट्रैवेल्स की एसी टूरिस्ट बस दिल्ली से वाराणसी की ओर जा रही थी, तभी बस के डीजल टैंक में रिसाव के कारण धमाके के साथ आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और बस धू-धू कर जलने लगी।

घटना के समय बस में लगभग 15 यात्री सवार थे। जैसे ही बस में धुआं भरना शुरू हुआ, ड्राइवर और अन्य स्टाफ ने तुरंत यात्रियों को नीचे उतरने के लिए कहा। सभी यात्रियों ने सतर्कता दिखाते हुए समय रहते बस से कूदकर अपनी जान बचा ली।

सभी यात्री सुरक्षित, जल गया सामान

हालांकि इस हादसे में किसी भी व्यक्ति को कोई गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन यात्रियों का सारा सामान बस के साथ जलकर राख हो गया। यात्रियों ने बताया कि कुछ ही पलों में बस पूरी तरह आग की चपेट में आ गई और किसी को कुछ भी निकालने का मौका नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वहीं, फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई, जिसने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

डीजल टैंक लीकेज बना कारण

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि सड़क किनारे मौजूद एक गुमटी की दुकान भी चपेट में आ गई और उसमें भी आग लग गई। स्थानीय पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे की वजह डीजल टैंक में रिसाव मानी जा रही है। मामले की जांच की जा रही है और ट्रैवेल एजेंसी से भी संपर्क किया गया है।

Updated on:
2 Jul 2025, 3:11 PM IST
Published on:
Also Read
View All