जौनपुर

जौनपुर में नहर किनारे खाई में ट्रैक्टर पलटा, किशोर समेत दो की मौत

पुलिस ने जेसीबी की सहायता से ट्रॉली हटवा निकलवाया दोनों को
less than 1 minute read
accident
accident

जौनपुर. बारात की विदाई के बाद टेंट का सामान लेकर लौट रहा ट्रैक्टर रविवार को सिकरारा थानांतर्गत चांदपुर गांव में शारदा सहायक नहर के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे 20 फीट गहरी खाई में पलट गया। जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की सहायता से ट्रैक्टर के नीचे दबे सीहीपुर गांव निवासी 35 वर्षीय नन्हकऊ गुप्ता एवं उसी गांव के निवासी 10 वर्षीय विशाल पुत्र लक्ष्मण राम को निकालवाया। बताया जाता है कि डमरुआ गांव में मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो जाने के बाद ट्रैक्टर पर टेन्ट हाउस का सामान लादकर सीहीपुर आ रहे थे कि यह हादसा हो गया। चालक नन्हकऊ एवं विशाल को ट्रॉली के नीचे से निकलवा थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह सहयोगियों संग अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में बाल-बाल बचे 16 वर्षीय अमित कुमार बताया कि नन्हकऊ ने सुबह ही शराब पी ली थी। सूचना पाकर मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जहां उनके करूण क्रन्दन से मौके पर एकत्रित भीड़ में सभी की आंखें नम हो गईं।

By: Javed Ahmad

Published on:
06 May 2018 10:01 pm
Also Read
View All
जौनपुर में छत पर सो रहे दो सगे भाइयों पर कुल्हाड़ी से हमला, चाचा पर लगा आरोप, गंभीर अवस्था में वाराणसी रेफर

जौनपुर में सरसों तेल की फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की मदद से 4 घंटे बाद पाया गया काबू, 50 लाख का नुकसान

जौनपुर में दूल्हा हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने पुलिस को दिया चकमा; कोर्ट में किया सरेंडर, कहा- मैं निर्दोष हूं

विवाहिता को था जान का खतरा, फोन पर मायके पक्ष से मांगी थी मदद, जौनपुर में सुबह पेड़ से लटका मिला शव

गर्लफ्रेंड की हत्या करने वाला युवक पकड़ाया, तीन टुकड़ों में काटा था गर्लफ्रेंड का शव, कटे पैर को ठिकाने लगाने के दौरान जौनपुर पुलिस से हुई मुठभेड़