जौनपुर

5 साल की बच्ची की बनाई अश्लील वीडियो और दोस्तों को भेज दी

यूपी के जौनपुर का मामला, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, आईजी से शिकायत के बाद गिरफ्तार हुआ आरोपी।

2 min read
Dirty Video
डर्टी वीडियो

जौनपुर. खेतासराय के एक युवक ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी। पहले तो उसने करीब 5 वर्षीय बालिका की आपत्तिजनक वीडियो मोबाइल से बनाई, फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। परिवार वालों को पता चला तो हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस से शिकायत हुई तो सोमवार की देर शाम उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

बताया गया है कि जौनपुर जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की बच्ची अपने घर में नहाने के बाद खेल रही थी। परिवार के लोग अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान आरोपित युवक वहां पहुंच गया। बच्ची को अकेली देख उसने उसकी अश्लील वीडियो रिकार्डिंग बनानी शुरू कर दी। मासूम सी बच्ची को युवक की गंदी नीयत का पता नहीं चल सका। वह उसकी काली करतूत मासूम नहीं समझ पाई।

बच्ची का आपत्तिजनक वीडियो बनाने के बाद युवक वहां से खिसक लिया। वहां से जाने के कुछ ही देर बाद उसने ये वीडियो अपने दोस्तों के मोबाइल पर भेजना शुरू कर दिया। इसके बाद तो यह सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल होने लगा। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो की जानकारी बालिका के परिजनों को हुई तो सभी सकते में आ गए।

मासूम बच्ची के नाराज पिता ने युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी। बावजूद इसके पुलिस ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। जब वहां सुनवाई नहीं हुई तो परिजनों ने वाराणसी मंडल के आईजी रेंज का दरवाजा न्याय के लिये खटखटाया ताकि सुनवायी हो। आईजी रेंज वाराणसी को पूरे मामले की जानकारी दी। उन तक बात पहुंची तब जाकर पुलिस भी हरकत में आयी और आरोपित की धरपकड़ में जुट गयी।

आरोपित शाहपुर निवासी महेन्द्र मणि के खिलाफ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कर्रवाई शुरू कर दी। कई जगह दबिश देने के बाद आखिरकार आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। उसे गिरफ्तार कर हवालात में डाल दिया गया है। बाद में उसे चालान न्यायालय में भेज दिया गया।

By Javed Ahmad

Updated on:
25 Sept 2018 08:46 am
Published on:
25 Sept 2018 08:27 am