झाबुआ

ट्रक में जा घुसी एक ही परिवार के 7 सदस्यों से भरी लग्जरी कार, झाबुआ में मां ने बच्चे को सीने से चिपटाया

Rajkot Family ; मुंबई एक्सप्रेस-वे पर कार का ब्रेक फेल, पुलिस ने सभी सवारों को अस्पताल पहुंचाया, बुधवार सुबह से ही हादसे की जांच
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2026, 11:19 AM IST
accident involving a luxury car belonging to a family from rajkot
राजकोर्ट के परिवार की लग्जरी कार के साथ हादसा image patrika

Rajkot Family ; मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात भीषण सड़क हादसा हुआ। गुजरात के राजकोट के एक परिवार की लग्जरी कार ट्रक में जा घुसी। जोरदार टक्कर में कार आगे से पूरी पिचक गई। हादसे में 7 परिजन बुरी तरह घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया और अन्य परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई थी। कार सवार एक युवती ने घबराकर अपने बच्चे को सीने से चिपटा लिया और रोड पर बैठ गई। झाबुआ पुलिस बुधवार सुबह से ही हादसे की जांच में जुटी है। अच्छी बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

राजकोर्ट का एक परिवार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हादसे का शिकार हो गया। उनकी तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। बताया जा रहा है कि 8 लेन मार्ग पर लग्जरी कार के ब्रेक फेल होने की वजह से यह दुर्घटना घटी। बच्चों और महिलाओं समेत सभी कार सवार बुरी तरह घायल हो गए।

दोनों पैर टूटे

हादसे के बाद लोगों ने एम्बुलेंस बुलाई। इस बीच पेट्रोलिंग टीम के पुलिसकर्मियों ने अपने वाहन से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों को थांदला अस्पताल पहुंचाया गया। कार सवार एक परिजन के जहां दोनों पैर टूट गए वहीं एक महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। अन्य सदस्यों को मामूली चोटें आई हैं।

ट्रक चालक से भी होगी पूछताछ

पुलिस ने बताया कि कार में राजकोट का दिवाकर परिवार सवार था। हादसे में साहिब लाल दिवाकर (50), आशा दिवाकर (60), राहुल दिवाकर (30), ओमी दिवाकर (25), मेहुल दिवाकर (23), आकांक्षा दिवाकर (23) और संस्कार दिवाकर (6) घायल हुए हैं। दुर्घटनाग्रस्त कार को हादसे के बाद किसी तरह टोल बूथ पर ले जाकर वहीं खड़ी करवा दी गई है। झाबुआ पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को मामले की जांच की जा रही है। कार की तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ या उसके ब्रेक फेल हुए, इसका पता लगाया जा रहा है। जिस ट्रक से कार की टक्कर हुई उसके चालक और मालिक के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।

Updated on:
25 Nov 2026, 11:19 AM IST
Published on: