झाबुआ

‘1250 रुपए’ की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया ‘रोजगार सहायक’, लोकायुक्त ने की कार्रवाई

MP News: मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में किसान से रिश्वत लेते रोजगार सहायक रंगे हाथों पकड़ा गया है।

less than 1 minute read
Aug 28, 2025
फोटो- पत्रिका

MP News: मध्यप्रदेश में इन दिनों रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन कोई न अफसर या अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा जाता है। ऐसा ही मामला झाबुआ जिले से सामने आया है। यहां पर रोजगार सहायक ने जन्म प्रमाण बनवाने की एवज में रिश्वत ली थी।

रोजगार सहायक 1250 सौ की रिश्वत लेते गिरफ्तार

फरियादी कमल सिंह निंगवाल ने बताया कि वह ग्राम डिग्गी का निवासी है। उसे अपने 7 वर्षीय बेटे पवन सिंह का जन्म प्रमाण पत्र बनवाना था। इसके लिए रोजगार सहायक दिनेश कुमार के पास पहुंचा। जहां पर उसने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 1600 सौ रुपए की रिश्वत मांगी। जिसके बाद फरियादी ने लोकायुक्त में शिकायत कर दी। सत्यापन सही पाए ट्रैप की कार्रवाई की गई।

लोकायुक्त ने फरियादी कमल सिंह को केमिकल लगे 1250 रुपए का नोट देकर राजेगार सहायक के पास भेजा। जैसे ही उसने रिश्वत की रकम, हाथ में ली। तुरंत ही लोकायुक्त ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।
आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्रवाई की गई।

आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्रवाई की गई।

Published on:
28 Aug 2025 03:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर