झाबुआ

पीठासीन अधिकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, झाबुआ में मंगलवार को होगी वोटिंग

District Panchayat By-Election: शाम करीब 6 बजे सीने में दर्द और बीपी हाई होने के कारण अस्पताल में कराया गया भर्ती, मंगलवार को हनी है जिला पंचायत वार्ड क्रमांक 6 में उपचुनाव।
2 min read
• •
Sep 28, 2026
jhabua news
presiding officer hospitalized before district panchayat by election, अस्पताल में भर्ती पीठासीन अधिकारी (Source-Patrika)

Jhabua District Panchayat By-Election: मध्यप्रदेश के झाबुआ में शनिवार को जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 6 में होने वाले उपचुनाव से ठीक एक दिन पहले बूथ क्रमांक 101 के पीठासीन अधिकारी दयाराम गजराज चौहान की तबीयत बिगड़ गई। बूथ पर पहुंचने के बाद पीठासीन अधिकारी के सीने में तेज दर्द हुआ जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल पीठासीन अधिकारी अस्पताल में भर्ती हैं और उनका उपचार चल रहा है। चुनाव प्रक्रिया में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए उनकी जगह रिजर्व कोटे के पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है।

बूथ पर पहुंचने के बाद बिगड़ी तबीयत

47 वर्षीय दयाराम गजराज चौहान झाबुआ के पॉलिटेक्निक कॉलेज में पदस्थ हैं। मंगलवार को झाबुआ जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 6 में होने वाले उपचुनाव के लिए उन्हें बूथ क्रमांक 102 का पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया था। सोमवार को वो अपने निर्धारित समय पर बूथ पर पहुंच भी चुके थे। लेकिन शाम करीब 6 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, सीने में तेज दर्द होने पर उन्होंने साथियों को बताया। इसके बाद मौके पर मौजूद सेक्टर प्रभारी तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार जारी है और डॉक्टर्स उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं।

मंगलवार को होनी है वोटिंग

बता दें कि झाबुआ जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 6 पर मंगलवार को उपचुनाव होने हैं। भाजपा के शैलेन्द्र सोलंकी के निधन के बाद इस वार्ड में उपचुनाव होना है। वार्ड क्रमांक 6 में कुल 23 ग्राम पंचायतें हैं जिनमें 102 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर कुल 60942 मतदाता वोटिंग करेंगे। जिनमें 30197 पुरुष, 30740 महिला और 5 अन्य मतदाता शामिल हैं। सोमवार को उपचुनाव के लिए मतदान दल मतदान केन्द्रों पर पहुंच चुके हैं। यहां ये भी बता दें कि उपचुनाव में कुल चार उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें भाजपा से धर्मेश सोलंकी, कांग्रेस से दिनेश वसुनिया, आम आदमी पार्टी से कमलेश सिंगाड और भारत आदिवासी पार्टी से रामू हटीला शामिल हैं।

Updated on:
28 Sept 2026 09:40 pm
Published on:
28 Sept 2026 09:19 pm