1 करोड़ 24 लाख रुपए के ऋण माफी प्रमाण दिए
बकानी. ग्राम पंचायत मोड़ी में मंगलवार को लगे ऋण माफी शिविर में 510 किसानों को 94.19 लाख रुपए के प्रमाण-पत्र दिए। इस दौरान सरपंच मांगीलाल गुर्जर, पचंायत समिति सदस्य रामप्रसाद लोधा, समिति अध्यक्ष लालचन्द लोधा, शाखा प्रबन्धक विष्णु प्रसाद दाधिच, शिविर प्रभारी प्रकाश चन्द वैष्णव, ऋण प्रयवेक्षक प्रमोद पाटीदार, नन्दसिंह, रमेशचन्द प्रजापति, इसराईल मोहम्मद, सहित कई किसान भी उपस्थित रहे।
रीछवा. सेवा केन्द्र में केन्द्रीय सहकारी बैंक ने शिविर लगाया। व्यवस्थापक इस्राईल मोहम्मद ने बताया कि मुख्य अतिथि संसदीय सचिव नरेन्द्र नागर ने 469 काश्तकारों को 1 करोड़ 24 लाख रुपए के ऋण माफी प्रमाण दिए। अध्यक्षता सहकारी समिति अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पाठक ने की।
भीमसागर. ग्राम पंचायत अटल सेवा केन्द्र्र बाघेर में ऋण माफी शिविर लगा। सरपंच मनुकुमारी गुप्ता, भाजपा नेता हेमराज नागर, अशोक नागर, सहकारी समिति अध्यक्ष पर्वतसिंह समेत अन्य अतिथि मौजूद थे। सहकारी समिति बाघेर व्यवस्थापक भंवरलाल भील, रघुप्रतापसिंह ने बताया कि शिविर में ग्राम पंचायत के 383 किसानों को 1 करोड़ 12 लाख 35 हजार रुपए के प्रमाण-पत्र सौंपे। राजेश भील, श्रीलाल भील, ओमप्रकाश जोशी, भरतराज नागर, प्रभुलाल कुम्हार समेत अन्य किसान मौजूद थे।
झालावाड़ पत्रिका. गुरु पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण के कारण इस बार पीपाधाम में शाम की जगह दोपहर दो बजे तक ही भंडारे में महाप्रसादी वितरित की जाएगी। पीपाधाम के संत झंनकारेश्वर दास त्यागी महाराज ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण होने से दोपहर 2.53 मिनट से ग्रहण का सूतक लग जाएगा। इस समय भोजन आदि निषेध होते है इसलिए महाप्रसादी इस समय से पहले ही वितरित कर दी जाएगी।
झालरापाटन. हठीले हनुमान पशुपतिनाथ सेवादल अध्यक्ष पंडित सुरेश शर्मा ने बताया कि 26 जुलाई को पशुपतिनाथ मंदिर में रामचरित मानस अखण्ड पाठ, 27 जुलाई को भगवान पशुपतिनाथ, हठीले हनुमान, मंशापूर्ण हनुमान, वीर हनुमान का पंचामृत अभिषेक, पूर्णाहुति, शृंगार व दोपहर में हनुमानजी को चोला चढ़ाया जाएगा। सूर्य मंदिर में महिला मंडल के तत्वावधान में भजन-कीर्तन होंगे। आनंद धाम मंदिर समिति के तत्वावधान में नवलखा किला परिसर स्थित मंदिर में सुबह भगवान पारदेश्वर महादेव का अभिषेक व हवन होगा।
भवानीमंडी. गुरु पूर्णिमा पर शुक्रवार सुबह बांड्या बाग हनुमान मंदिर में 2100 कन्याओं का भोज होगा। मंदिर समिति सदस्य महेश झंवर ने बताया कि प्रतिमा पर चोला चढ़ाने के बाद महाआरती होगी, वहीं स्कूलों में साढ़े 9 बजे बाद से 2100 कन्याओं का भोज होगा।
डग. प्राचीन कायवर्णेश्वर महादेव मंदिर पर शुक्रवार को 31 वां ओम नम:शिवाय अखंड-कीर्तन महोत्सव होगा।