प्रदेश में पिछली बार की तरह इस बार भी मतदान केन्द्रों की कमान महिलाएं संभालेंगी। निर्वाचन आयोग ने यह प्रयोग महिलाओं का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कि
में पिछली बार की तरह इस बार भी मतदान केन्द्रों की कमान महिलाएं संभालेंगी। निर्वाचन आयोग ने यह प्रयोग महिलाओं का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए किया। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश के 33 जिलों में 262 मतदान केन्द्रों की कमान महिला कार्मिकों ने संभाली थी। इस बार झालावाड़-बारां संसदीय क्षेत्र में 64 बूथ की कमान पूरी तरह से महिला कार्मिकों द्वारा संभाली जाएगी।
इन सभी बूथ पर 256 महिला कार्मिक कार्यरत रहेगी, इतना ही नहीं इन बूथों पर 20 फीसदी महिला कर्मचारी रिजर्व रखी जाएगी। राज्य निर्वाचन विभाग ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए प्रदेश में 262 महिला नियंत्रित मतदान केन्द्र बनाए। ये ऐसे मतदान केन्द थे, जहां सुरक्षाकर्मी से लेकर जोनल मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारी भी महिलाएं रही।
चुनाव आयोग ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस प्रकार के मतदान केन्द्रों की व्यवस्था की गई। इसमें झालावाड़-बारां में आठ मतदान केन्द्र थे, जिन्हे बढ़ाकर अब 64 कर दिया है।
आदर्श मतदान केन्द्रों को बनाया था आकर्षक-
प्रदेश में राज्य निर्वाचन विभाग ने 243 आदर्श मतदान केन्द्र भी बनाए थे, वर्ष 2019 में दो चरणों में मतदान हुए थे, जिनके लिए ये व्यवस्थाएं की गई थीं। इन आदर्श मतदान केन्द्रों को आकर्षक रूप से तैयार किया गया था।मतदाताओं के लिए यहां माकूल व्यवस्थाएं की गई थी। महिलाओं द्वारा संचालित जिलेवार मतदान केन्द्र इतने बूथ होंगे महिला कार्मिकों द्वारा संचालित- झालावाड़-बारां लोकसभा क्षेत्र में प्रत्येक विधानसभावार आठ-आठ महिला बूथ बनाए गए है। जबकि पिछली बार 8 ही महिला बूथबनाए गए थे, जिनकी कमान महिलाओं ने संभाली थी। इसबार 64 बूथ बनाए गए है, जिनमें कुल 256 महिला कार्मिक पूरी व्यवस्थाएं संभालेंगी।
जिला मतदान केन्द्र
झालावाड़ 4
बारां 4
अजमेर 10
अलवर 11
बांसवाड़ा 05
बाड़मेर 07
भरतपुर 07
भीलवाड़ा 07
बीकानेर 07
बूंदी 3
चितौडगढ़़ 05
चूरू 06
दौसा 05
धौलपुर 12
डूंगरपुर 04
श्रीगंगानगर 06
हनुमानगढ़ 10
जयपुर 42
जैसलमेर 02
जालोर 05
झुंझुनूं 7
जोधपुर 10
करौली 6
कोटा 6
नागौर 10
पाली 12
प्रतापगढ़ 2
राजसमंद 4
सवाईमाधोपुर 16
सीकर 8
सिरोही 03
टोंक 4
उदयपुर 8
कुल 262
महिला बूथ बढ़ाए गए -
पिछले लोकसभा चुनाव की अपेक्षा इस चुनाव में महिला बूथ बढ़ाए गए है। इस बार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 8-8 महिला बूथ बनाए गए है, जिनकी सारी जिम्मेदारी महिलाएं संभालेंगी। सत्यनारायण आमेठा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, झालावाड़।