झालावाड़

रीट का मेला — जिले में 28 हजार 344 परीक्षार्थी देंगे रीट परीक्षा

  - दो घंटे पहले पहुंचे परीक्षा केन्द्र

2 min read
28 thousand 344 candidates will give reet exam in the district
जिले में 28 हजार 344 परीक्षार्थी देंगे रीट परीक्षा



झालावाड़.राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा(रीट)2022 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए परीक्षा केन्द्र आवंटित कर दिए हैं। जिला नोडल अधिकारी एडीएम राधेश्याम डेलू ने बताया कि अभ्यर्थी रीट की वेबसाइट पर आवेदन क्रमांक व पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि डालकर परीक्षा के लिए आवंटित जिले का पता लगा सकेगा। परीक्षा 23 व 24 जुलाई को होगी। डेलू ने बताया कि 23 जुलाई को प्रथम पारी में सुबह 10 से 12.30 बजे तक प्रथम स्तर की व दूसरी पारी में दोपहर 3 से शाम 5.30 बजे तक द्वितीय स्तर की परीक्षा होगी। 24 जुलाई को दोनों पारियों में दूसरे स्तर की परीक्षा होगी।

इतने छात्र देंगे परीक्षा
23 जुलाई को प्रथम शिफ्ट में 9492, दूसरी शिफ्ट में 5964
24 जुलाई को प्रथम शिफ्ट में 6444, दूसरी शिफ्ट में 6444
सरकारी कार्मिक ही होंगे वीक्षक-
इस बार रीट परीक्षा ड्यूटी में केवल सरकारी कार्मिक ही लगाए जाएंगे। परीक्षा कार्यों में लगाए जाने वाले अधिकारी,कर्मचारियों के अलग से आइडी कॉर्ड बनाए जाएंगे। इन्हीं आइडी कार्ड से उनकी एंट्री होगी। परीक्षा संबंधी कार्यों में जीपीएस लगे वाहन काम में लिए जाएंगे। वहीं स्ट्रांग रूम से लेकर प्रश्न पत्र वितरण तक की वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी।

28 हजार से अधिक देंगे परीक्षा
झालावाड़ में रीट के लिए प्रथम पारी के लिए 26 तथा दूसरी पारी के लिए 16 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। जिनमें 28 हजार344 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के पेपर सुरक्षित स्थान पर कड़ी सुरक्षा में रखे जाएंगे।

दो घंटे पहले पहुंचे परीक्षा केन्द्र-
अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी हरिशंकर शर्मा ने बताया कि परीक्षा केन्द्र पर दो घंटे पूर्व अन्य जांचों के लिए पहुंचना होगा। परीक्षा प्रारंभ होने से एक घंटा पूर्व तक ही प्रवेश दिए जाएगा। सुबह की पारी में सुबह 9 व दोपहर की पारी में 2 बजे केन्द्र के दरवाजे बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।विद्यार्थियों को परीक्षा डे्रस कोड का पालन करना होगा। वहीं किसी भी प्रकार के गहने व रिंग,चेन आदि पहन करआने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। महिलाएं अपने सभी गहने घर पर ही रखकर आएं।

28 हजार देंगे परीक्षा-
परीक्षा में सभी सरकारी कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है, ज्यादातर परीक्षार्थी जिले के ही इस लिए अलग से बसों की जरुरत नहीं होगी। फिर भी जिले में परीक्षा केन्द्रों तक विद्यार्थियों को पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था रहेगी। सभी तैयारियां कर ली गई है। जिले में 28 हजार परीक्षार्थी भाग लेंगे। केन्द्राधिक्षक उसी संस्था का होगा। बाकि वीक्षक दूसरे सेंटर से लगाए जाएंगे।
राधेश्याम डेलू, समन्वयक, रीट परीक्षा,झालावाड़।

Published on:
20 Jul 2022 08:44 pm