झालावाड़

Chhapi Dam….छापी बांध के 3 गेट खोले

बांध के केचमेंट एरिया में जोरदार बारिश से देर शाम 7 बजे डेम के 3 गेट खोलकर 11371 क्यूसेक पानी डिसचार्ज किया
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Aug 2021, 9:26 PM IST
Chhapi Dam....छापी बांध के 3 गेट खोले
Chhapi Dam....छापी बांध के 3 गेट खोले

झालावाड़. भालता. जिले में कृष्ण जन्माष्टमी पर सोमवार शाम को कई जगहों पर जोरदार बारिश हुई। झालावाड़ शहर में शाम को रिमझिम बारिश हुई और मौसम सुहाना हो गया। भालता क्षेत्र में शाम हुई मूसलाधार बारिश के बाद छापी बांध के 3 गेट खोलकर जल निकासी शुरू की। जल संसाधन विभाग छापी परियोजना के कनिष्ठ अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि भालता उमरिया व बांध के केचमेंट एरिया में जोरदार बारिश से देर शाम 7 बजे डेम के 3 गेट खोलकर 11371 क्यूसेक पानी डिसचार्ज किया है। मनोहरथाना. कस्बे में दिनभर की उमस भरी गर्मी के बाद शाम को पौने 5 बजे से तेज बरसात शुरू हुई। इससे ग्रामीणों को गर्मी से राहत मिली। इसके साथ ही समस्त क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। अचानक शुरु हुई लगातार तेज बारिश से जनजीवन में अफरा-तफरी मच गई। आसमान से बदलों के गडगड़़ाने की आवाजें आती रही। कस्बे में आवागमन बन्द हो गया। असनावर. कस्बे समेत तहसील क्षेत्र में रविवार तड़के से ही लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन में करीब तीन बार हल्की व रिमझिम बारिश हुई। बीच में कुछ देर तेज बारिश भी हुई। रटलाई. कस्बे में सोमवार को दिन में 2 बार 10 मिनट तक हल्की बारिश से लोगों एवं किसानों को राहत मिली है। किसानों ने बताया कि इस समय सोयाबीन, मक्का की फसल में पानी की आवश्यकता है। समय पर पानी नहीं मिलने पर नुकसान होने की संभावना है।

Published on: