झालावाड़

Jhalawar Vaccination….झालावाड़ में एक दिन में 40 हजार के लगे टीके

हंगामे के बाद शुरू किया वैक्सीनेशन

2 min read
Jhalawar Vaccination....झालावाड़ में एक दिन में 40 हजार के लगे टीके

झालावाड़.सुनेल. रक्षाबंधन के त्योहार से पहले शुक्रवार को वैक्सीन लगाने को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा गया है। एक ही दिन में 40 हजार 342 लोगों के टीके लगाए गए, जो अब तक सर्वाधिक है। उधर सुनेल के महात्मा गंाधी राजकीय विद्यालय टीकाकरण केन्द्र के वैैक्सीनेशन सैंटरों पर लम्बे समय के बाद शुक्रवार को टीके पहुंचे। इससे लोग सुबह से ही लाइनों में लग गए, लेकिन अव्यवस्था होने पर महिलाओं सहित लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार मोहर्रम की छुट्टी सहित तीन दिन तक अवकाश होने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी अनुपस्थित रहे, इसके चलते शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे तक वैक्सीनेशन शुरू नहीं हुआ। इसके बाद लोगों के हंगामा करने के बाद मौके पर नायब तहसीलदार नंदकिशोर मीणा, पटवारी नवलकिशोर, ग्राम विकास अधिकारी तेजकरण गोचर पहुंचे और जायजा लिया। उन्होंने शिक्षा विभाग के पीईओ राकेश कुमार शृंगी को फोन किया तो उनका मोबाइल बंद मिला।
लोगों ने बताया कि वे सुबह 8 बजे से बैठे हैं, लेकिन 1 बजे तक वैक्सीन नहीं लगी। इधर वंहा मौजूदा लोगों ने उपखंड अधिकारी संतोष मीणा को फोन किया तो उन्होंने भी कहा कि परिवारिक कार्यक्रम में आने से छुट्टी पर हैं। वहीं इससे पूर्व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा दो बार उपखंड अधिकारी संतोष मीणा को सूचना दे दी, लेकिन मीणा ने शिक्षा विभाग के संबंध कर्मचारी के खिलाफ 17 सीसी नोटिस सहित कोई भी कार्रवाई नहीं की। एक दिन पूर्व ही सुनेल पंचायत समिति की 44 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर वैक्सीनेशन कराने के लिए शत् प्रतिशत् लक्ष्य निर्धारित किया था। कुछ समय बाद फिर लोगों के हंगामा किया तो नायब तहसीलदार मीणा ने वैक्लीन व्यवस्था कर स्वास्थ्य विभाग के दो कर्मचारियों और पंचायत समिति के दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर वैक्सीनेशन दोपहर डेढ़ बजे शुरू किया। कस्बे में वैक्सीनेशन सेंटर में सुबह 8 बजे से महिलाएं और लोग बैठे रहे, लेकिन दोपहर करीब डेढ़ बजे वैक्सीनेशन शुरू होते ही महिला के साथ स्वास्थ्यकर्मीयों द्वारा अभ्रद्र व्यवहार किया, इसके बाद महिला बिना वैक्सीन लगाए ही लौट गई।

Published on:
20 Aug 2021 09:33 pm
Also Read
View All