झालावाड़

फिर सक्रिय हुआ मानसून, कालीसिंध बांध के 5 गेट खोले, देखें वीडियो

जिलेभर में दो दिन से मानसून सक्रिय हो गया है। कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो रही है। शनिवार को दिनभरसे बादल छाए रहे। शाम करीब 3बजे कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई।
less than 1 minute read
5 gates opened Kalisindh dam in jhalawar

झालावाड़। जिलेभर में दो दिन से मानसून सक्रिय हो गया है। कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो रही है। शनिवार को दिनभरसे बादल छाए रहे। शाम करीब 3बजे कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई। हालांकि मध्यप्रदेश में तेज बारिश होने से कालीसिंध बांध के पांच गेट खोले गए है। वहीं शहर सहित क्षेत्र में शनिवार शाम को हल्की बारिश हुई। एक सप्ताह की खेंच के बाद हुई बारिश से खरीफ की फसलों को फायदा हुआ।

इसलिए तेज आवक हुई पानी
पडौसी राज्य मध्यप्रदेश के कुंडालिया बांध के कैचमेंट क्षेत्र में दिनभर बारिश होने से कालीसिंध बांध में पानी की तेज आवक हुई। जलसंसाधन विभाग के अधिशाषी अभियंता बजरंग लाल जाट ने बताया कि कुंडालिया बांध से निकासी के कारण शनिवार शाम को बांध के 5 गेट कुल 20 मीटर तक खोलकर 76 हजार 994 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। बांध से पानी छोडऩे के दौरान नीचले इलाको सूचित किया गया है। वहीं जिला कलक्टर हरिमोहन मीणा ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को सूचना देने के बाद ही बांधों से पानी की निकासी करने के लिए निर्देशित किया गया है।

Updated on:
21 Aug 2021 06:48 pm
Published on:
21 Aug 2021 06:48 pm