झालावाड़

एनएच 52 पर हुआ भीषण हादसा, ट्रक ने 7 गायों को कुचला, मौके पर मौत

तीनधार फोरलेन पुलिया का मामला
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Jul 2022, 7:03 PM IST
एनएच 52 पर हुआ भीषण हादसा, ट्रक ने 7 गायों को कुचला, मौके पर मौत
एनएच 52 पर हुआ भीषण हादसा, ट्रक ने 7 गायों को कुचला, मौके पर मौत

झालावाड़ असनावर नेशनल हाइवे 52 पर नवनिर्मित तीनधार फोरलेन पुलिया पर रविवार सुबह कोटा की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने सड़क पर बैठी गायों को कुचल दिया। इसमें सात गायों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर घायल दो गायों को अकतासा गौशाला समिति को इलाज के लिए सौंपा।
मंडावर थाना पुलिस के हैडकांस्टेबल गोविन्द सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब 9 बजे कोटा की ओर से ट्रक चालक योगेंद्र ने तेज गति व लापरवाही से ट्रक को चलाते हुए तीनधार पुलिया के ऊपर बैठी गायों को कुचल दिया। इसमें सात ने घटनास्थल पर ही दम तौड़ दिया। दो गाय गंभीर घायल हो गई। सूचना पर पुलिस व प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर मृत गायों का पोस्टमार्टम करवा जेसीबी मशीन की सहायता से दफना दिया। इस दौरान घटनास्थल पर रुपारेल सरपंच कमला बाई, समाजसेवी हरिसिंह गुर्जर आदि लोगों की भीड़ ने नाराजगी जताते हुए नेशनल हाइवे 52 व फोरलेन सड़क पर बैठने वाली गायों की सुरक्षा करने की मांग की। मौके पर हल्का पटवारी जितेन्द्र भारती, एएसआई बृजराज, जानकीलाल आदि मौजूद रहे। मंडावर पुलिस ने ट्रक चालक योगेंद्र को डिटेन कर ट्रक को जब्त कर लिया।

Published on: