झालावाड़

मौसम का नया तंत्र बना, राजस्थान के चार संभागों में अचानक होगी भारी बारिश

- प्रदेश में चार दिन तक रहेगा बारिश का जोर, सावन सोमवार का रिमझिम बारिश से स्वागत

less than 1 minute read
मौसम का नया तंत्र बना, राजस्थान के चार संभागों में अचानक होगी भारी बारिश

जयपुर, झालावाड़. राजस्थान में उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी व आसपास के लगने वाले ओडिशा तट के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने से सोमवार से अगले चार दिन प्रदेश में बारिश की संभावना है। कोटा और उदयपुर संभाग के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जोधपुर, बीकानेर संभाग के जिलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम एवं एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। उधर सावन के सोमवार को अलसुबह से कोटा संभाग में हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया है। रिमझिम बूंदें मानों भोले का अभिषेक कर रही हो, ऐसा प्रतीत हो रहा है। हाड़ौती में काली घटाएं छाई है।
बाधों में पानी की आवक
हाड़ौती के बांधों में पानी की लगातार आवक हो रही है। कोटा बैराज, भीमसागर बांध और कालीसिंध बांध के गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। चंवली बांध भरने का लोगों को इंतजार है, लेकिन आहू केनाल से पानी की आवक होने से बांध आने वाले दिनों में भर सकता है। निर्माण 2004 में पूरा हुआ। इसके बाद से बांध कई बार पूरा नहीं भर पाया। जिससे फसलों के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पाया। जिसके मद्वेनजर चंवली बांध को लबालब भरने के लिए आहू नदी का पानी चंवली बांध लाने की योजना क्रियान्वित गई है। जिससे बांध पूरा भर सकेगा। जिससे फसलों की सिचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सकेगा। बांध से 7794 हैक्टेयर रकबा सिचित होता है व रायपुर-पिडा़वा सहित 29 गांवों में पेयजल पहुंचाया जाता है। जल संसाधन विभाग कनिष्ट अभियन्ता राम लाल लोधा ने बताया कि बांध का वर्तमान लेवल 355.15 मीटर का चल रहा है, बांध की कुल भराव क्षमता 356.50 मीटर है। उन्होंने बताया कि आहू नदी से जोडऩे वाली केनाल से पानी की आवक होने लग गई है। जिससे धीरे धीरे बांध का लेवल बढ़ रहा है।

Published on:
08 Aug 2022 07:16 am
Also Read
View All