झालावाड़

युवक की चाकू मारकर की हत्या, फोन पर बात करने के दौरान हुई थी बहस

खानपुर कस्बे में सोमवार रात को मामूली विवाद में एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी। मोबाइल पर बातचीत के दौरान हुए विवाद में रात करीब 9.30 बजे एक युवक की चाकू से वार कर हत्या कर दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Jul 2025, 7:11 PM IST
murder in Jhalawar
फोटो पत्रिका

झालावाड़। खानपुर कस्बे में सोमवार रात को मामूली विवाद में एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी। मोबाइल पर बातचीत के दौरान हुए विवाद में रात करीब 9.30 बजे एक युवक की चाकू से वार कर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार पोटूखेड़ी गांव निवासी नरेन्द्र उर्फ दीपू मीणा (23) चचेरे भाई के साथ खानपुर आया था। अटरू तिराहे के समीप नरेन्द्र की किसी से मोबाइल पर बात करने के दौरान बहस हो गई। बहस के बाद 6 अन्य युवकों ने वहां पहुंचकर नरेन्द्र के चाकू घोंप दिया। घायल नरेन्द्र को चिकित्सालय लाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थानाधिकारी रविन्द्र सिंह चारण ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई की ओर से दी गई नामजद रिपोर्ट में पुलिस ने शहर निवासी मनीष राठौर व रोहित सुमन सहित अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। घटना के बाद देर रात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा व पुलिस उप अधीक्षक अंशु जैन ने घटना स्थल का जायजा लेकर मौका मुआयना किया।

तनाव की स्थिति को देखते पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। हत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर युवाओं ने सामुदायिक चिकित्सालय में हंगामा किया। बाद में समझाइश के बाद पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार किया।

Updated on:
8 Jul 2025, 7:11 PM IST
Published on: