Rajasthan Road Accident: बूंदी के राष्ट्रीय राजमार्ग 148D पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की जान चली गई। हादसा दबलाना थाना क्षेत्र के कुम्हराला बालाजी के पास हुआ। जहां सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक दूर तक घिसटती चली गई और डॉक्टर से इलाज करवाकर घर लौट रहे पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।