झालावाड़

पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया, कोरोना से मौत

Coronavirus In Rajasthan: राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन तहसील क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति की झालावाड़ राजकीय जिला चिकित्सालय में रविवार को उपचार के दौरान कोरोना से मृत्यु हो गई। पेट दर्द की शिकायत होने के बाद उसे भर्ती किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Apr 2023, 3:43 PM IST
Admitted to hospital after complaining of stomach pain, died of corona
,,

coronavirus In Rajasthan: राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन तहसील क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति की झालावाड़ राजकीय जिला चिकित्सालय में रविवार को उपचार के दौरान कोरोना से मृत्यु हो गई। पेट दर्द की शिकायत होने के बाद उसे भर्ती किया। वहीं तबीयत में सुधार नहीं होने पर उसकी कोरोना की जांच कराई। इसमें वह पॉजिटिव मिला। बाद में उसे चिकित्सालय के आरआईसीयू वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा था। जहां उसकी रविवार को मृत्यु हो गई।

22 पॉजिटिव मिले:
झालावाड़ जिले में कोरोना फिर से तेजी से पैर पसार में लगा है। इसके चलते रविवार को 22 जने कोरोना पॉजिटिव मिले। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर जीएम सैयद ने बताया कि रविवार को 82 सैंपल एकत्र किए। इनमें 22 जने कोरोना पॉजिटिव मिले। इसमें झालावाड़ में 7, झालरापाटन में 7 इसके अलावा अन्य जगह अकलेरा, भवानीमंडी एवं खानपुर से भी कुल 8 कोरोना पॉजिटिव मिले।

नागौर में 12 जने कोरोना पॉजिटिव:
नागौर में कोरोना महामारी का संक्रमण एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। रविवार को आई रिपोर्ट में 12 जने कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जेएलएन अस्पताल की आरटीपीसीआर लैब में 64 सैम्पल की जांच की गई। इनमें 12 जने पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए ज्यादातर मरीज जेएलएन अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि तीन मरीज लाडनूं, डीडवाना व कोलिया के हैं।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से जिले सहित प्रदेश में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। इस माह जेएलएन अस्पताल की लैब में हुई कोरोना सैम्पल की जांच में 29 जने पॉजिटिव आ चुके हैं। शुक्रवार तक जहां पॉजिटिव का अधिकतम आंकड़ा पांच तक था, वहां रविवार को आई रिपोर्ट में एक साथ 12 पॉजिटिव आने से चिकित्सा विभाग के अधिकारी भी हरकत में आ गए हैं।

Updated on:
10 Apr 2023, 3:43 PM IST
Published on: