झालावाड़

बांसवाड़ा के रहने वाले आलोक रंजन अब इस जिले के कलक्टर, जानिए 12वीं के बाद कैसे बने IAS

Alok Ranjan IAS: राजस्थान सरकार ने सोमवार को एक आदेश जारी कर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किए। इनमें कई जिलों के कलक्टर भी बदले गए हैं। झालावाड़ में भरतपुर के जिला कलक्टर आलोक रंजन को लगाया गया है।

less than 1 minute read
ias_dm_alok_ranjan.jpg

Alok Ranjan IAS: राजस्थान सरकार ने सोमवार को एक आदेश जारी कर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किए। इनमें कई जिलों के कलक्टर भी बदले गए हैं। झालावाड़ में भरतपुर के जिला कलक्टर आलोक रंजन को लगाया गया है।

तीसरे प्रयास में सफलता अर्जित की:
नए कलक्टर बांसवाड़ा के रहने वाले हैं। 26 दिसम्बर 1985 को जन्मे आालोक रंजन माही और नूतन स्कूल में अध्ययन के बाद वह कोटा गए। वहां उन्होंने इंजीनियरिंग की। दो वर्ष तक सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की सेवाएं देने के साथ ही उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा की तैयारी की और तीसरे प्रयास में सफलता अर्जित की। उनके पिता का नाम रमेश बृजवासी एवं मां का नाम विमलेश है।

डॉ. भारती ने महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दिया:
वहीं डॉ. भारती दीक्षित को अजमेर जिला कलक्टर के पद पर लगाया है। डॉ. भारती झालावाड़ में करीब डेढ़ साल रही। उन्होंने 17 जनवरी 2022 को पद संभाला था। उन्होंने यहां महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दिया। इसके लिए मधु सखी समूह की स्थापना की।

Published on:
16 May 2023 04:52 pm