पुलिस से आरोपी को गिरफ्तार किया, कई दस्तावेज लिए अपने कब्जे में
झालावाड़। झालावाड़ पुलिस ने एक ऐसे सूदखोर को गिरफ्तार किया है, जो लोगों को ब्याज के चुंगल में फंसाता था और फिर मनमाना ब्याज वसूल करता था। सूदखोरी का खेल वह कच्चे कागजों पर ही करता था। डायरियों में कई लोगों से तो 10 से 12 रुपए सैकडा ब्याज वसूल करने का जिक्र भी सामने आया है। पुलिस ने कच्चे कागज व डायरियां जब्त कर ली है। पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने बताया कि गंगधार थानाधिकारी आरोपी शुभम विश्वकर्मा सुथार उम्र 22 साल निवासी नई आबादी चौमहला पुलिस थाना गंगधार जिला झालावाड को गिरफ्तार किया है।
एसपी ने बताया कि जिले में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाश शर्मा के निर्देशन में एवं वृत्ताधिकारी वृत्त गंगधार प्रेम कुमार उपअधीक्षक के सुपरविजन में एवं थानाधिकारी थाना गंगधार बाबूलाल मीणा के नेतृत्व में टीम द्वारा आरोपी शुभम विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से रूपयों के अवैध लेन-देने की डायरियां और मनमाना ब्याज वसूल करने के दस्तावेज जब्त किए हैं।
बाइक भिड़ंत में दो महिलाएं सहित तीन जने घायल
मनोहरथाना कामखेड़ा थाना क्षेत्र के अकलेरा रोड पर बाइक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, इससे 3 व्यक्ति घायल हुए। अकलेरा रोड पर खुरी चौराहे के समीप कामखेड़ा बालाजी के दर्शन करते आ रहे हैंए मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी राजू पुत्र गोवर्धन मेहतर व उसकी बहन शीला बाई ननकवर पत्नी कैलाश के पीछे से आ रही मध्यप्रदेश के बामलाबेह निवासी राजकुमार पुत्र देवचंद जाटव की बाइक ने टक्कर मार दी। इससे राजूए शीला व ननकंवर तीनों घायल हो गए। तीनों को 108 की सहायता से मनोहर थाना स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां तीनों का प्राथमिक उपचार किया। फिलहाल किसी ने पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवााया।