झालावाड़

मेले में कलाकारों ने जमाया रंग

बसंत मेले में देर रात तक डटे रहे दर्शक
less than 1 minute read
Artists gathering in the fair Spectators
मेले में कलाकारों ने जमाया रंग

भवानीमंडी. मेला बंसत के तहत मेला मैदान में शनिवार रात मुख्य मंच पर फिल्मी गानों पर आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में कलाकारों ने जमकर रंग जमाया।
फिल्मी गीतों पर आयोजित गानों पर कलाकारों ने नृत्य कर जमकर तालियां बटौरी। कार्यक्रम की शुरूआत भोपाल की टीम ने गणेश वन्दना के साथ हुई। भोपाल की गुलाबो ने टीप-टीप बरसा पानी पानी ने आग लगाई गाने पर प्रस्तुती दी। उदयपुर की सोनीया ने राजना औ राजना व बंदुक चला दे आदि गानों पर प्रस्तुति दी। इस दौरान डॉ. भूपेश दयाल, विनय माहेश्वरी, प्रीतपाल सिह, पालिका अध्यक्ष पिंकी गुर्जर, पालिका उपाध्यक्ष विनय पोरवाल, रामलाल गुर्जर, गिरीश सोमानी, सुनीष दीक्षित आदि अतिथि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन दपर्ण इवेंट के संचालक लोकेश मकवाना और राहुल रावल ने किया।
शूटिंग बॉल में खिलाडिय़ों ने दिखाया दम
भवानीमंडी. पचपहाड़ स्पोर्ट्स क्लब एवं जिला शूटिंगबाल संघ द्वारा अखिल भारतीय शूटिंग बॉल यूथ प्रतियोगिता फेडरेशन ऑफ इण्डिया के सानिध्य में रविवार को शुरू हुई। जिसमें दो मैच ब्वायज और एक मेच गल्र्सटीमों के बीच खेला।
अखिल भारतीय शूटिंग बाल के संयुक्त सचिव जे.पी. कारदान व रफीक मोहम्मद ने बताया की पचपहाड़ के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में आयोजित शूटिंग बाल प्रतियोगिता में पहला मैच हरियाणा-गुजरात ब्वायज टीम के बीच खेला। इसमें हरियाण विजेता रहा, साथ ही दूसरे मैच दिल्ली-विदिशा बीच हुआ। इसमें विदिशा विजयी रही। वही गल्र्स टीम का मेच महाराष्ट्र-दिल्ली के बीच हुआ। जिसमें महाराष्ट्र विजेता रही। मैंच का शुभारंभ उपखण्ड अधिकारी कमल सिंह यादव, पालिका अध्यक्ष पिंकी गुर्जर, कालुलाल सालेचा, कैलाश बोहरा, हरीश राठौर, रामलाल गुर्जर, गोपला पाटीदार, चैन सिंह, पीयुष शर्मा, गोपला जायसवाल,जोरावर सिंह और अध्यापक गिरधर गोपाल शर्मा ने किया।

Updated on:
04 Mar 2019 10:49 am
Published on:
04 Mar 2019 10:49 am