झालावाड़

देहशोषण के मामले में विद्युत विभाग का सहायक अभियंता को जेल भेजा

अभियंता नुसरत इकबाल पीडि़ता को नौकरी लगाने व शादी करने का झांसा देकर दो साल से देहशोषण कर रहा था

less than 1 minute read
Assistant Engineer of Electricity Department sent to jail in case of i
देहशोषण के मामले में विद्युत विभाग का सहायक अभियंता को जेल भेजा

झालावाड़. झालरापाटन में विद्युत विभाग में सहायक अभियंता ग्रामीण नुसरत इकबाल को एक महिला के साथ देहशोषण करने के मामले में रविवार को जेल भेज दिया। पुलिस उपअधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि कोटा जिले की एक महिला ने 11 जनवरी को महिला थाने में दो लोगों के खिलाफ शिकायत दी थी.

जिसका अनुसंधान करने के बाद एक अभियुक्त विद्युत विभाग के सहायक अभियंता नुसरत इकबाल के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले। इस पर पीडिता के बयान लिए गए जिसमे प्रथम दृष्टया बलात्कार का मामला सामने आया।

दो साल से देहशोषण कर रहा था-
आरोपी सहायक अभियंता नुसरत इकबाल पीडि़ता को नौकरी लगाने व शादी करने का झांसा देकर दो साल से देहशोषण कर रहा था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को घर से गिरफ्तार कर रविवार को न्यायाधीश के समक्ष पेश कियाए जहां से 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। सहायक अभियंता इकबाल विवादों में रहे हैं। खान के लिए विभाग से बिना रसीद कटे ही सीधे ट्रांसफार्मर देने के मामले में वो सस्पेंड हो चुका है।

Published on:
17 Jan 2021 09:13 pm