झालावाड़

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर चाकू से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली थाना क्षेत्र में बड़े बाजार में पांच लोगों ने एक युवक पर चाकूओं से हमला कर दिया। इसमें युवक गंभीर घायल हो गया। जिसे एसआरजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया

less than 1 minute read
Attacked with knife for not paying for liquor, accused arrested
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर चाकू से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली थाना क्षेत्र में बड़े बाजार में पांच लोगों ने एक युवक पर चाकूओं से हमला कर दिया। इसमें युवक गंभीर घायल हो गया। जिसे एसआरजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। कोतवाली सीआई चन्द्रज्योति शर्मा ने बताया कि बड़ा बाजार क्षेत्र में 5-6 लोगों ने तौसिब पुत्र कालू खां पर हमला कर दिया। इससे उसके जांघ व अन्य जगह चाकू की चोटआई। युवक का एसआरजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। तौसिब ने दी रिपोर्ट में बताया कि वह और उसका दोस्त बड़ा बाजार इलाके में रात को एक दुकान पर बैठे हुए थे। उसी समय हनी नेपाली, दीपक नायक, निरू आदि युवक वहां आए और शराब के लिए पैसे मांगने लगे नहीं देने पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। लोगों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

आरोपियों को किया गिरफ्तार-

सीआई चन्द्र ज्योति ने बताया कि युवक तौसिब पर चाकू से हमला करने के आरोपी लोकेश उर्फ बिटटू उर्फ पासा निवासी धनवाड़ा को एक पिस्टल मय एक जिंदा कारतूस व लोकेश बंजारा निवासी सांईनाथपुरम झालावाड़ को एक देशी कट्टा के गिरफ्ता किया। वहीं धीरज बहादूर उर्फ हनी नेपाली निवासी सुभाष कॉलोनी, दीपक नायक धनवाड़ा, निरू उर्फ नरेन्द्र रेगर मोहल्ला झालरापाटन को डिटेन किया।कार्रवाई अतिक्ति पुलिस अधीक्षक चिंरजी लाल मीणा के निर्देशन व उप अधीक्षक हर्षराजसिंह खरेड़ा के सुपर विजन में की गई।

कर लिया गिरफ्तार-

शराब पार्टी के लिए पैसे मांगने के मामले में युवक पर चाकूबजी से हमला करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन को डिटेन कर लिया।

ऋचा तोमर, पुलिस अधीक्षक,झालावाड़।

Published on:
22 Mar 2024 09:08 pm