झालावाड़

Rajasthan: गोचर भूमि बचेगी तभी गो माता होंगी सुरक्षित, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर बाबा रामदेव की दो टूक

राजस्थान पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद विवाद और गो सरंक्षा पर दो टूक जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि साधु विवाद नहीं संवाद करते हैं।

less than 1 minute read
Jan 25, 2026
मीडिया से बात करते बाबा रामदेव (फोटो-पत्रिका)

झालावाड़। देश के दो प्रसिद्ध संत रविवार को झालावाड़ की धरा पर पहुंचे। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री व योग गुरु बाबा रामदेव कोलाना हवाई पट्टी पर पहुंचे। उनके निजी विमानों ने यहां से उड़ान भरी। इस दौरान उन्होंने प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर कहा कि साधु विवाद नहीं संवाद करते हैं।

प्रसिद्ध योग गुरु बाबा रामदेव रामगंजमंडी में आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा में शामिल होने के लिए अपने निजी विमान से देहरादून से कोलाना हवाई पट्टी पर उतरे। यहां मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इस समय हिंदू धर्म खतरे में है। सनातन धर्म की मर्यादाएं गिर रही हैं। इसके लिए हिंदू और सनातन धर्म विरोधी ताकतें तो जिम्मेदार हैं ही, हम भी कहीं न कहीं जिम्मेदार हैं।

ये भी पढ़ें

Rajasthan: ‘जो हास्य-परिहास हो रहा ठीक नहीं’… स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर आया धीरेंद्र शास्त्री का बयान, बता दिया समाधान

गोचर भूमि बचाने के लिए अभियान की जरूरत

उन्होंने कहा कि वर्तमान में गो माता संकट में हैं। प्रत्येक हिंदू परिवार को एक गो माता का पालन कर उसकी रक्षा का व्रत लेना चाहिए। गोमाता के चरने के लिए गोचर भूमि सुरक्षित होनी चाहिए। इन पर भूमाफियाओं और असामाजिक तत्वों का कब्जा होता जा रहा है। गोचर भूमि पर कब्जा न हो, इसके लिए सशक्त अभियान चलाने की जरूरत है। गो आधारित कृषि, गोमय हवन कुण्ड जैसे सघन अभियान चलाने होंगे।

पूरी दुनिया में नहीं होनी चाहिए गो हत्या

उन्होंने कहा कि भारत समेत दुनिया में कहीं पर भी गोमाता की हत्या नहीं होनी चाहिए। गोमाता के लिए हमने कानून बना दिया, अब इसकी सख्ती से पालन होना जरूरी है। रामगजंमंडी से दोपहर बाद बाबा रामदेव कोलाना पहुंचे और देहरादून के लिए रवाना हो गए। शाम को कार से बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री भी कोलाना हवाई पट्टी पहुंचे। यहां से वे चार्टर विमान से मुंबई के लिए रवाना हो गए।

ये भी पढ़ें

Dhirendra Shastri: श्रीराम कथा में धीरेन्द्र शास्त्री का गला रुंधा, आंखों से छलके आंसू, बहन की शादी का किया जिक्र

Also Read
View All

अगली खबर