- पुलिस स्टाफ का आदमी है कहकर की मारपीट
झालावाड़.शहर में गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने मामा भांजा शराब के ठेके से पुलिस कर्मी बनकर शराब लेने के आरोपी जीपीएस के बाबू को गिरफ्तार किया। सीआई बलवीर सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर 4 में शराब की दुकान के सेल्समेन ने कोतवाली में दी रिपोर्ट में बताया कि करीब 7-8 दिन पहले शराब के ठेके पर मनीष मीणा नाम का व्यक्ति आया जिसने कहा मुझे शराब दो में पुलिस स्टाफ का आदमी हूं। दो बीयर बोतल ले गया पैसे मांगे तो कहा कि मैं एस कहकर चला गया। उसके बाद 14जून को फिर आया
दो बीयर और ले गया पैसे मांगे तो मनीष मीणा ने थप्पड़ दी व मारपीट की। मनीष मीणा जीपीएफ उम्र 27 साल निवासी डकवा थाना माधोपुर हाल लिपिक जीपीएफ. आफिस को गिरफ्तार किया। कार्रवाई करने वालों में एएसआई दामोदर प्रसाद, भूल्लारा,धर्मा राम आदि मौजूद रहे।
थैलेसिमिया बच्चे को दिया ब्लड
झालावाड़.एसआरजी चिकित्सालय में भर्ती एक थैलेसिमिया बच्चे को ओ नेगेटिव ब्लड की जरुरत होने पर एकयुवा ने उसे ब्लड दिया। ब्लड बैंक से कॉल आने पर जल संसाधन विभाग में कार्यरत सहायक अभियंता चंद्रशेखर मीणा ओ नेगेटिव रक्तदान किया। मीणा इससे पूर्व 15 बार रक्तदान करचुके हैं। इस मौके पर कनिष्ठ अभियंता जीतराम मीणा, दीपक बैरवा, महेश मालव, नंदकिशोर सुमन आदि मौजूद रहे।
अमृत जल योजना के तहत किया भूमि पूज
झालावाड़. ग्राम दुर्गपुरा में अमृत जल योजना का कार्य शुरू किया गया। गांव में जहां पर पानी की लाइन नही हैं वहाँ पर लाइन डालने का कार्य शुरू किया। ऐसे में एससी बस्ती दुर्गपुरा में जल्द पानी की समस्या खत्म हो जाएगी। इस मौके पर ललित पाटीदार आदि मौजूद रहे।
किसानों ने सौंपा ज्ञापन, पैसे दिलानें की मांग की
झालावाड़.तारज सहकारी समिति के किसानों ने गुरुवार को जनसुनवाई में जिला कलक्टर डॉ.भारती दीक्षित को ज्ञापन देकर पैसे दिलाने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि बैंक में 12 गांवों के किसानों के करीब दो करोड़ 36 लाख रुपए है जिसका व्यवस्थापकों ने गबनकर लिया। ज्ञापन देने वालों में सूरजमल, गोविन्द, महेशमालव, नन्द किशोर, राम भरोस आदि मौजूद थे।
राजस्थान इंजीनियर एकता मंच ने वेतन विसंगति दूर करने की मांग
झालावाड़.राजस्थान इंजीनियर एकता मंच ने गुरुवार को मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापनमें बताया कि अभियंताओं के साथ पांचवें वेतन आयोग से उत्पन्न हुई वेतन विसंगति को अति शीघ्र दूर कर ग्रेड पे 4800 करने की मांग की। ज्ञापन देनेवालों में सोनू बलवानी,गजेंद्र सिंह, कुलदीप वैष्णव,महेश मालव, दीपक बेरवा, विनेश सैनी,अंतिमा, दीपक सैनी,कैलाश दयाराम लोधा,महावीर गुर्जर, राम अवतार आदि मौजूद रहे।