व्यापारियों का कहना है कि जौ आने वाले दिनों में 3000 रुपए क्विंटल से ऊपर बिकेगा, क्योंकि जौ की पैदावार कम हुई है और मांग ज्यादा है।
झालावाड़, कोटा। राजस्थान में इस बार जौ की फसल की बुवाई बहुत कम हुई है। इस कारण पहली बार गेहूं से ज्यादा महंगा जौ बिक रहा है। कोटा की भामाशाहमंडी में नया जौ 2300 से 2700 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है। ऊंचे दामों में भी नया जौ नहीं मिल रहा है। व्यापारियों का कहना है कि बीयर कम्पनियों को जौ की जरूरत है। मांग के अनुरूप उत्पादन नहीं होने से जौ के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में 500 रुपए प्रति क्विंटल भाव बढ़ गए हैं। कोटा ग्रेन एण्ड सीड्स मचेन्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाश राठी का कहना है कि भामाशाहमंडी में नया जौ बहुत कम आ रहा है, जबकि लिवाल अधिक है। इस कारण जौ के दामों में भारी तेजी आ रही है। व्यापारियों का कहना है कि जौ आने वाले दिनों में 3000 रुपए क्विंटल से ऊपर बिकेगा, क्योंकि जौ की पैदावार कम हुई है और मांग ज्यादा है। उधर कोटा की भामाशाहमंडी में विभिन्न कृषि जिंसों की 80000 हजार बोरी की आवक हुई। सोयाबीन 100ए सरसों 50ए धनिया 200 रुपए प्रति क्विंटल भाव तेज रहे वहीं चना मीडियम 100 मंदा रहा। लहसुन की आवक 3500 हजार कट्टे रही। लहसुन 500 रुपए मंदा रहा। लहसुन नया 500 से 4000 रुपए प्रति क्विंटल बिका।
कोटा भामाशाहमंडी :
भाव, गेहूं पुराना 1980 से 2010, गेहूं नया 2030 से 2500, सोयाबीन 6500 से 7800, सोयाबीन बीज 7800, सरसों 6000 से 6600, धान सुगंधा 3200 से 3751, धान पूसा वन 3000 से 3701, धान ;1509, 3700 से 4100, धान ;1718. 3700 से 4350, धान 3700 से 4350, मक्का लाल 1950 से 2250, मक्का सफेद 1900 से 2250, अलसी 6800 से 7100, तिल्ली 7500 से 9000. ग्वार 5000 से 5600, मैथी 4200 से 5300, कलौंजी 13000 से 14500, जौ नया 2300 से 2700, ज्वार 1400 से 4000, मसूर 5000 से 6700, प्रति क्विंटल रहा।