झालावाड़

भाई दूज का दिन बना काला, भाई-बहन और मां की सड़क दुर्घटना में दुखद मौत

झालावाड़. जिले में बुधवार को भाई दूज मनाने जा रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की बाइक को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पचपहाड़ निवासी हितेश मेवाड़ा (26) अ
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2023, 10:51 AM IST
bhai-dooj-tragedy.jpg
Bhai Dooj Tragedy Car Crash Kills Three Siblings and Mother in jhalawa

झालावाड़. रामगंजमंडी के रावली पंप के पास पचपहाड़ से भाई दूज के पर्व मनाने जा रहे एक परिवार के साथ भीषण हादसा हो गया। बाइक, स्कॉर्पियो और कार की भिड़ंत में बाइक सवार मां-बेटी और भाई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं स्कॉर्पियो सवार एक महिला भी घायल हो गई।

जिले में बुधवार को भाई दूज मनाने जा रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की बाइक को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पचपहाड़ निवासी हितेश मेवाड़ा (26) अपनी बहन पूजा (28) व मां कमलेश (50) को बाइक पर बैठाकर भाई दूज मनाने चेचट थाना क्षेत्र के धावद गांव जा रहा था।

रास्ते में एक कार चालक ने ओवरटेक करने के प्रयास में गलत साइड में आकर बाइक को टक्कर मार दी, इससे हितेश की मौके पर ही मौत हो गई। पूजा व कमलेश बाई की चिकित्सालय लाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार पूजा पचपहाड़ कस्बे में ही आदर्श विद्या मंदिर में पढ़ाती थी, वहीं हितेश मध्यप्रदेश के शामगढ़ के एक निजी स्कूल में पढ़ाने जाता था। पिता की कोरोनाकाल में मौत होने के बाद दोनों भाई-बहन ही घर चला रहे थे। अब हितेश के परिवार में उसका छोटा भाई गोलू ही पूरे परिवार में एक सदस्य बचा है। वो अभी पढ़ाई कर रहा है

जानकारी के अनुसार, पचपहाड़ से रामगंजमंडी निवासी एक परिवार भाई दूज के पर्व मनाने जा रहा था। परिवार में मां, बेटी, बेटा और स्कॉर्पियो पर सवार एक अन्य महिला शामिल थी। रावली पंप के पास जब यह परिवार पहुंचा तो सामने से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से स्कॉर्पियो भी अनियंत्रित होकर पलट गई।

इस हादसे में बाइक सवार मां-बेटी और भाई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं स्कॉर्पियो सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसे के बाद पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Updated on:
16 Nov 2023, 10:51 AM IST
Published on: