झालावाड़

बिग न्यूज ..चोरों से सावधान: 25 किलो चांदी, व 25 तोला सोना सहित लाखों रुपए नकदी चुरा ले गए चोर

  बिग न्यूज ..चोरों से सावधान: 25 किलो चांदी, व 25 तोला सोना सहित लाखों रुपए नकदी चुरा ले गए चोर - जिले के बकानी कस्बे में हुई चोरी

2 min read
Big news ..beware of thieves: Thieves stole lakhs of cash including 25
बिग न्यूज ..चोरों से सावधान: 25 किलो चांदी, व 25 तोला सोना सहित लाखों रुपए नकदी चुरा ले गए चोर

झालावाड़/बकानी.कस्बे में बाजार चौक स्थित बड़े दरवाजे के पास एक ज्वैलर्स के घर से मंगलवार रात को अज्ञात चारों ने लाखों रुपए के सोना-चांदी चुरा ले गए हैं। अभी तक चोरों का पता नहीं चला है।
व्यापारी पवन अग्रवाल ने बताया कि उसके माता-पिता ऊपर वाले कमरे में सोए हुए थे । तब अज्ञात चोरों ने छत के रास्ते से नीचे उतरकर नीचे लगभग 20-25 किलो चांदी व करीब 25 तोला सोने के जेवरात व एक लाख नगदी चुरा ले गए।ए खता बही भी ले गए । वारदाता का का पता उसके पिता के रात को पानी पीने के लिए उठने पर चला। कमरे के बाहर कुंदी लगा दी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
देखा मौका-
पुलिस उपाधीक्षक बृजमोहन मीणा भी मौके पर पहुंचे और थाना अधिकारी को दिशा निर्देश दिए । वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा आसपास लगे सभी सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया।

बीजेपी जिला उपाध्यक्ष के घर में घुसे चोर
बकानी कस्बा निवासी मनोज मंूजा जो कि भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष पद पर तैनात है उनके यहां भी चोरों द्वारा बीती रात को आकर उनके भतीजे के कमरे का बाहर से लॉक लगाकर गए और वहां सभी जगह लोग सोए हुए थे। इस कारण चोर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए और वहां से बैरंग लौट गए।

कर्मचारी समिति की बैठक संपन्न, २१ को वार्षिक आमसभा का निर्णय
झालावाड़.राज्य कर्मचारी सहकारी समिति की संचालक मंडल की त्रैमासिक बैठक अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सोनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से 21 अगस्त को वार्षिक आमसभा कराने का निर्णय लिया। पिछले 3 माह में 50 कर्मचारियों को दिए गए ऋण और 62 नए बने सदस्यों का अनुमोदन लिया गया। बैठक में समिति सचिव राजेश कुमार गौतम, कोषाध्यक्ष बृजमोहन बैरव,संचालन समिति मंडल के सदस्य चंदन चतुर्वेदी, डॉ.ॅ सुरेंद्र कुमार गर्ग, संतोष कुमार शर्मा, डॉ. अलकाबागला प्रतिभा शर्मा, रामविलास मीणा आदि मौजूद रहे।


नरवाल को लगाया चुनाव प्रभारी

झालावाड़.अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस नेता चेतन नरवाल को गुजरात चुनाव में दाहोद विधानसभा क्षेत्र का पर्यवेक्षक नियुक्त किया। नरवाल ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से आमजन को जोडऩे पर मिला सम्मान
झालावाड़.मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा में आमजन को योजना से जोडने पर चुरेलिया की आशा राधा बैरागी द्वारा सर्वाधिक 39, नेहरावद की आशा हेमलता बैरागी द्वारा 35 एवं आवर की आशा प्रेमलता जैन द्वारा 27 नागरिको को योजनान्तर्गत जोडऩे पर जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित द्वारा मिनी सचिवालय में स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Published on:
22 Jun 2022 09:27 pm