झालावाड़

Jhalawar BJP…भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री को दिखाए काले झंडे

जिले के दो दिवसीय दौरे पर आए प्रभारी मंत्री टीकाराम जूली को मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिटी फोर लेन पर सांसद कार्यालय के सामने काले झंडे दिखाए

2 min read
Jhalawar BJP...भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री को दिखाए काले झंडे

झालावाड़. जिले के दो दिवसीय दौरे पर आए प्रभारी मंत्री टीकाराम जूली को मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिटी फोर लेन पर सांसद कार्यालय के सामने काले झंडे दिखाए। मंत्री जूली का काफिला जैसे ही तीन बजे सांसद कार्यालय के सामने से गुजरे लगा तो यहां पहले से मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री की ओर काले झण्डे लहराना शुरू कर दिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष चन्द्रमोहन धाभाई के नेतृत्व में कई कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। जैसे ही कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाना शुरू किया तो पुलिस के जवान लपके और कार्यकर्ताओं से झंडे छीने लेकिन कार्यकर्ता झंडे लहरा चुके थे। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि जिले में आई बाढ़ में प्रभारी मंत्री का रवैया सुस्त रहा, लोगों को कोई राहत नहीं दे पाए। वहीं जिले में बिजली संकट आ रहा है, कोयला नहीं पहुंच रहा है, लोगों को बिजली नहीं मिल रही है। जब लोगों को राहत नहीं दे सकते हैं तो किस बात के प्रभारी मंत्री इस बात को लेकर प्रभारी मंत्री वापस जाओ वापस जाओ के नारे लगाए और काले झंडे दिखाए। वहीं अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकीम अब्बासी ने बताया कि अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने सरकार की अल्पसंख्यक विरोधी नीतियों के खिलाफ काले झण्डे दिखाए एवं नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में दीपेश भार्गव, मुकेश गुर्जर, सत्यप्रकाश सेन, मनीष बैरागी, भाजपा पार्षद इनाम जफर, फिरोज खान, अब्दुल रशीद,कालू, मोहम्मद सलीम, शेख सलीम, जमील मिज, राजू भाई,कलीम आदि मौजूद रहे।
पहले चेताया था
पिछले दिनों अतिवृष्टि से खराबे का जायजा लेने आई भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे को कांग्रेस के प्रमोद शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने काले झण्डे दिखाने का प्रयास किया था। इसके बाद जिला कलक्टर की मौजूदगी में भाजपा के प्रभारी छगन माहुर ने चेताया था कि जब भी मंत्री झालावाड़ आएंगे तो उनको कार्यकर्ता काले झण्डे दिखाकर विरोध करेंगे। कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मौजूदगी में प्रभारी मंत्री को काले झण्डे दिखा दिए।

Published on:
31 Aug 2021 06:46 pm
Also Read
View All