झालावाड़

व्यापारी बोले: गुड्स ट्रेन चलाने की घोषणा हो बजट में

- राज्य व केन्द्र सरकार के बजट पूर्व परिचर्चा
2 min read
• •
Updated: 21 Jan 2021, 9:29 PM IST
Businessman said: Announcement of running Goods train should be announ
व्यापारी बोले: गुड्स ट्रेन चलाने की घोषणा हो बजट में


झालावाड़.केन्द्र और राज्य के बजट को लेकर 'राजस्थान पत्रिकाÓकी ओर से शहर के व्यापारियों से चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने बजट में बुनियादी छूट देने सहित गुड्स ट्रेन चलाने व डीजल पेट्रोल की दरों में कमी लाने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि अगर सुनियोजित तरीके से शहर में सड़कों का निर्माण हो तो सड़कों की मरम्मत और निर्माण में बार-बार खर्च होने वाला बड़ा बजट बच सकता है। इस पैसे का उपयोग शहर के विकास व रोजगार सृजन सहित उद्योगों को बढ़ावा देने में हो सकता है।
ऐसे बताई बजट पूर्व अपनी प्रतिक्रियाएं


1.जो पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़े है इससे व्यापार ठप्प है, बिजली के बिल की दर बढ़ी है उसे कम करें, तेल के भाव में कमी लाएं दोनों सरकारों से ये ही मांग है बजट में।
ओमप्रकाश अग्रवाल, संरक्षक व्यापार महासंघ।


2.केन्द्र सरकार से ये मांग है कि पेट्रोल डीजल के भाव में कमी लाई जाएं, झालावाड़ से लंबी दूरी की ट्रेनों को चलाया जाएं। कोरोना के कारण व्यापारियों को जो परेशानी हो रही है उसे दूर किया जाएं। राज्य सरकार से मांग है कि बजट में विद्युत पर सर्विस चार्ज पहले दो माह में लिया जाता थाअब वो हर माह लिया जा रहा है उसे बंद किया जाएं
मनोज जैन, जनरल स्टोर व्यापारी।
3.डीजल-पेट्रोल की वजह से ट्रांसपोर्ट महंगा हो गया है, रामगंजमंडी-भोपाल लाइन का काम बजट के अभाव में दो साल देरी से चल रहा है, केन्द्र सरकार बजट जारी करें ताकि काम समय से हो तो व्यापारियों को भी राहत मिले।
कुशल राज हिंगड, कपड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष।


4.आबकारी में बेवजह के टेक्स लगा दिए है इससे करीब 18 हजार रूपए प्रतिमाह का नुकसान हो रहा है, सरकार शराब की नई नीति ला रही है। आने वाले बजट में ऐसा प्रावधान करें की शराब व्यापारियों को ये परेशानी नहीं हो।
शेरसिंह चौहान, शराब ठेकेदार।
5.झालावाड़ में कई जगह अच्छे रोड बने हुए थे, सभी को खोद दिया है, सीवरेज के नाम पर पूरा शहर खोद दिया। आने वाले बजट में इसके लिए अतिरिक्त बजट दिया जाएं ताकि शहर के रोड पहले की तरह अच्छे बने।
ठाकुर राज, वस्त्र व्यापारी।

6. राज्य सरकार युवा व्यापारियों को बढ़ावा देने के लिए टेक्स आदि में छूट दे, कम देर में ऋण उपलब्ध कराएं बजट में ऐसे प्रावधान राज्य सरकार को करने चाहिए।
आयुष जैन, कपड़ा व्यापारी।

Published on: